फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitra Dosh: पितृ दोष की वजह से नहीं मिल रही अच्छी नौकरी तो करें ये उपाय, जल्द दिखेगा असर

Mon, 13 Jun 2022 12:10 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पितृ दोष की वजह से नहीं मिल रही अच्छी नौकरी तो करें ये उपाय - फोटो : iStock
Pitra Dosh Shanti Upay: कहा जाता है कि जब व्यक्ति इस संसार में जन्म लेता है, तो उसके भाग्य का निर्धारण पहले से ही हो जाता है। वहीं जन्म के बाद ज्योतिष विद्या के माध्यम से उस व्यक्ति की ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुंडली बनाई जाती है। कुंडली में कई तरह के शुभ और अशुभ योग होते हैं। कहा जाता है कि कुंडली में कुछ शुभ योग हों, तो मनुष्य को राज योग मिलता है। वहीं कुछ अशुभ योग मनुष्य से जिंदगी भर संघर्ष करवाते हैं और मेहनत के बावजूद भी सफलता हाथ नहीं लगती है। उन्हीं अशुभ योग या दोष में से एक दोष होता है पितृ दोष। ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष को अशुभ और दुर्भाग्य का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में पितृदोष का योग होता है, उन्हें तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। पितृ दोष होने पर व्यक्ति को जीवन में तरक्की भी नहीं मिलती। ऐसे में इसके निवारण के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय.... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पितृ दोष की वजह से नहीं मिल रही अच्छी नौकरी तो करें ये उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ दोष व्यक्ति की प्रगति का एक बड़ा कारण बनता है। ऐसे में पितरों को प्रसन्न रखने के लिए उनकी पूजा एवं श्राद्ध कर्म का बहुत बड़ा महत्व होता है। अमावस्या के दिन पूजा करके दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
पितृ दोष की वजह से नहीं मिल रही अच्छी नौकरी तो करें ये उपाय - फोटो : iStock
नियमित रूप से प्रातः काल स्नान के बाद पानी में काला तिल और अक्षत डालकर पितरों को अर्घ्य दें। श्राद्ध के समय पितरों के पसंद का भोजन बनाएं और उसमें फल मेवा मिष्ठान रखकर किसी मंदिर में जाकर प्रसाद के रूप में वितरण करें। ऐसा करके मन को शांति मिलती है और पितृ प्रसन्न होते हैं। 

4 of 7
पितृ दोष की वजह से नहीं मिल रही अच्छी नौकरी तो करें ये उपाय - फोटो : iStock
कारोबार में वृद्धि और परिवार में सुख शांति के लिए पितरों को प्रसन्न रखना बहुत आवश्यक है। पितरों के नाम पर लोग गर्मी में काम आने वाली चीजें दान करते हैं या उन वस्तुओं का दान करते हैं, जिससे लोगों को सहूलियत हो। 
विज्ञापन

5 of 7
पितृ दोष की वजह से नहीं मिल रही अच्छी नौकरी तो करें ये उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, यदि पितृ दोष से परेशान हैं तो पीपल वृक्ष को दोपहर में जल, पुष्प, अक्षत, दूध, गंगाजल, काले तिल चढ़ाएं और स्वर्गीय पित्रों का स्मरण कर उनसे आशीर्वाद की प्रार्थना करें। इससे पितृदोष शांत होता है।  
विज्ञापन

6 of 7
पितृ दोष की वजह से नहीं मिल रही अच्छी नौकरी तो करें ये उपाय - फोटो : iStock
शास्त्रों के अनुसार, पीपल के पेड़ पर पूर्वजों का वास होता है। ऐसे में पीपल के पेड़ को काटने या फिर उसके नीचे अशुद्धि फैलाने से भी पितृ दोष लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पितृ दोष की वजह से नहीं मिल रही अच्छी नौकरी तो करें ये उपाय - फोटो : Amar Ujala
ज्योतिष के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति पितृ दोष से पीड़ित है तो उसे किसी भी अमावस्या, पूर्णिमा या पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करना चाहिए। ऐसा करने से पितर तृप्त होकर उस व्यक्ति को धन और सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें