फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी को लेकर हैं परेशान तो अपनाएं ये ज्योतिषीय समाधान

Thu, 11 Jun 2020 08:24 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिषीय उपाय से करें नौकरी के संकट को दूर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में बेरोजगारी आंखें दिखा रही है। वहीं निजी क्षेत्र में जिनके पास नौकरी है, उन्हें भी यह डर सता रहा है कि उनकी जॉब बचेगी भी या नहीं। लाखों-लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। ऐसे में नौकरी जाने का डर भी लाजमी है। ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की कई समस्याओं का समाधान है। ऐसे ही इसमें नौकरी पाने या नौकरी में आ रही कठिनाई को दूर भगाने के उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कुंडली के दशम भाव करें मजबूत - फोटो : सोशल मीडिया
जन्म कुंडली के इस भाव को करें बली
आपकी कुंडली के दशम भाव जो ग्रह बैठा है, सबसे पहले उस ग्रह को मजबूत करें, तथा इस भाव पर किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो उसके भी उपाय करें। इसके लिए आप किसी विद्वान ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं या स्वयं ही जानकारी जुटाकर इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कर्मफलदाता शनि की करें आराधना - फोटो : सोशल मीडिया
इस उपाय से होगा नौकरी का संकट दूर
शनि ग्रह कर्म फलदाता है। यह कर्म भाव यानि कुंडली के दशम भाव का भी अधिपति है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो निश्चित ही उसे कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ रही होंगी। ऐसी स्थिति में शनि ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। इसके निमित्त आप शनिवार व्रत, शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।

4 of 6
नवग्रह शांति के लिए कराएं हवन - फोटो : shutterstock
नवग्रह शांति के लिए करें उपाय
नवग्रह शांति हवन से सभी ग्रह शुभ हो जाते हैं और फिर जातकों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके लिए आपको योग्य पंडित से हवन कराना चाहिए। नवग्रह शांति के लिए आप नवग्रह यंत्र को शुभ मुहूर्त में स्थापित कर उसकी आराधना कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्य देव को चढ़ाएं जल
नौकरी में तरक्की के लिए करें ये उपाय
सूर्य ग्रह सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति और लीडरशिप का कारक है। यानि जब आपकी तरक्की होगी तो आपको उच्च पद प्राप्त होगा और यह बिना लीडरशिप क्वालिटी के संभव नहीं है। अतः सूर्य ग्रह की उपासना कर आप करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। अधिकारी का कारक ग्रह सूर्य है। इसलिए सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवग्रह शांति के लिए करें उपाय - फोटो : Pixabay
नवग्रह शांति के लिए करें उपाय
नवग्रह शांति हवन से सभी ग्रह शुभ हो जाते हैं और फिर जातकों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके लिए आपको योग्य पंडित से हवन कराना चाहिए। नवग्रह शांति के लिए आप नवग्रह यंत्र को शुभ मुहूर्त में स्थापित कर उसकी आराधना कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें