फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए कामयाबी के रास्ते खोलते हैं ये ज्योतिषीय उपाय

Tue, 25 Feb 2020 08:27 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राशि
मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले व्यक्ति स्वभाव से थोड़े उग्र होते हैं। क्रोध व आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं। कार्यों को जवाबदारी से पूर्ण करना पसंद करते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। पढ़ने का शौक अधिक रहता है। स्वभाव के विरुद्ध कार्य करना पसंद नहीं करते हैं। परिवार पर स्नेह बना रहता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से लगाव कम ही रहता है। अनुशासन में रहना आपको पसंद आता है। आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर पाते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दांपत्य जीवन में बाधाओं को ऐसे करें दूर
दांपत्य जीवन में तनाव हो तो उसे दूर करने के लिए आपको शुक्रवार के दिन किसी कन्या को बुलाकर सफेद मिठाई खिलानी चाहिए। यह टोटका ग्यारह शुक्रवार के दिन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अकस्मात परेशानियों को दूर करने का उपाय
कोई भी महत्वपूर्ण कार्य मंगलवार को करें तो श्रेष्ठ फल प्राप्त होगा। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर बांटना शुभ रहेगा। इससे जीवन में आने वाली अकस्मात परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

4 of 6
red dress - फोटो : social media
जीवन में तरक्की के लिए उपाय
जीवन में तरक्की पाने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ रहेगा। लेकिन यदि आपका स्वभाव गर्म है तो फिर लाल रंग के वस्त्रों को पहनने से परहेज करना आपके लिए शुभ रहेगा। साथ ही उपहार के रूप में न तो लाल कपड़े किसी को दें और न ही लाल रंग की वस्तुएं किसी से भेंट में लें।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : www.pexels.com
आर्थिक धन लाभ पाने के लिए
पैतृक धन-संपत्ति एवं संजित धन का लाभ प्राप्त करने के  लिए आपको कमल के गट्टे की माला लाल वस्त्र में बांधकर अपने गले में धारण करना चाहिए अथवा इसे तिजोरी में रखना रखना चाहिए। यदि आपके ऊपर कर्ज है तो आपको श्वेतार्क गणपति को चोला चढ़ाकर चांदी का वर्क चढ़ाकर पंचोपचार के साथ तिजोरी में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि के लिए उपाय
इस वर्ष प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का व्रत रखें। यदि व्रत रखना संभव न हो सके तो हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। इस दौरान हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से आपको शिक्षा ही नहीं अन्य क्षेत्र में भी कामयाबी हासिल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें