फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली में कमजोर ग्रह से आती हैं ये बाधाएं, जानें कैसे करें उन्हें मजबूत

Fri, 29 May 2020 01:25 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन पर ग्रहों की स्थिति एवं चाल का सीधा असर होता है। जब ग्रहों की स्थिति हमारे अनुकूल होती हैं तो हमें अच्छे परिणाम मिलते हैं और जब कुंडली में ग्रह कमजोर हों तो उसके बुरे अशुभ फल भी हमें प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं किस ग्रह के कमजोर होने से किस तरह के परिणाम प्राप्त होते हैं और ज्योतिष में उनके निवारण के लिए क्या उपाय हैं।   
विज्ञापन

2 of 9
सूर्य ग्रह - फोटो : Social Media
सूर्य ग्रह
यदि कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की परेशानियों और शारीरिक रोग-दोष का सामना करना पड़ता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से ह्रदय रोग, नेत्र रोग, धन की हानि और झूठे आरोप लगते है व मान-सम्मान में कमी आती है। 

उपाय- रविवार को सूर्योदय के समय जल चढ़ाएं और गरीब व्यक्ति को दान करने से सूर्य का अशुभ प्रभाव कम होता है।
विज्ञापन

3 of 9
चंद्र ग्रह - फोटो : अमर उजाला
चंद्र ग्रह
यदि कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, चिन्ता, फेफड़े संबंधी रोग और धन की कमी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उपाय- चन्द्रमा के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए चांद को दूध, दही, चावल, सफेद फूल, सफेद चंदन और कपूर का दान करें।

4 of 9
मंगल ग्रह - फोटो : अमर उजाला
मंगल ग्रह
कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर ह्रदय रोग, कर्ज से परेशान और जमीन जायदाद संबंधी विवाद पैदा होने लगते हैं।

उपाय- मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए लाल कपड़े 
विज्ञापन

5 of 9
बुध ग्रह - फोटो : social media
बुध ग्रह
कुंडली में बुध की अशुभता के कारण त्वचा संबंधी विकार पैदा होने लगते है और घर परिवार में अनबन होने लगती है।

उपाय- बुध के प्रभाव को कम करने के लिए हरी चीजों को 
विज्ञापन

6 of 9
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay
गुरु ग्रह
जन्म कुंडली में गुरु बृहस्पति के अशुभ होने पर अपने ही पुत्र से कष्ट मिलने लगते हैं। शरीर में मोटापा बढ़ जाता है। वहीं शिक्षा में परेशानियां आने लगती है। विवाह में बाधा उत्पन्न होती है।

उपाय- पीला वस्त्र और पुस्तक आदि का दान गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay
शुक्र ग्रह
कुंडली में शुक्र के अशुभ होने पर वैवाहिक सुख में कमी होने लगती है। व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता का आगमन होने लगता है। उसका जीवन भौतिक सुखों के अभाव में बीतता है।

उपाय- मां लक्ष्मी की आराधना करें।

8 of 9
शनि ग्रह - फोटो : अमर उजाला
शनि ग्रह
शनि की अशुभता के चलते आगजनी, दुर्घटना, आंखों के रोग और पिता से मनमुटाव पैदा होने लगता है।

उपाय-  तेल, सरसों, काले तिल, काला वस्त्र, जूते आदि का दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

9 of 9
राहु-केतु - फोटो : अमर उजाला
राहु-केतु ग्रह
कुंडली में जहां राहु के अशुभ होने पर सिर पर चोट लगने व मानसिक बीमारी आदि होने की संभावना रहती है। वहीं केतु की अशुभता के चलते व्यक्ति को किसी से विश्वासघात का शिकार होना पड़ता है।  

उपाय- राहु के प्रभाव को कम करने के लिए किसी जरूरतमंद को कपड़े का दान करना चाहिए और नारियल, उड़द दाल आदि का दान करने से केतु ग्रह की शांति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें