फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips in Hindi: सोमवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, होता है अशुभ

Mon, 11 Jul 2022 12:40 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोमवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock
Things Not To Buy On Monday: पौराणिक समय से ही हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कई चीजों को शुभ और अशुभ से जोड़कर देखा जाता है। शास्त्रों के मुताबिक किसी भी काम को करने का एक सही समय और सही दिन होता है। साथ ही किसी भी चीज की खरीदारी को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। दिन के हिसाब से कहा जाता है कि कोई भी सामान खरीदने से पहले एक बार ये जरूर जान लेना चाहिए कि क्या आज वो वस्तु खरीदने का सही दिन है या नहीं। जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, ठीक उसी प्रकार कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हे सोमवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे में आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि सोमवार के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं...  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोमवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock
सोमवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?
कई बार हम कुछ ऐसी वस्तुएं खरीद लेते हैं जो हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसलिए कोई भी सामान खरीदने से पहले दिन और तारीख का खास ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
सोमवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन अनाज, कला से संबंधित वस्तुएं, कॉपी-किताब, खेल से जुड़ी चीजें, गाड़ी, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स आदि को नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन इन वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है।

4 of 5
सोमवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock
सोमवार के दिन क्या खरीदना शुभ होता है?
सोमवार का दिन शिव जी के अलावा चंद्रमा को भी समर्पित होता है। शीतलता और शांति का प्रतीक चंद्रमा को सफेद रंग पसंद है। ऐसे में मान्यता है कि सोमवार को सफेद रंग की वस्तुओं की खरीदारी शुभ माना जाता है। चावल का रंग भी सफेद होता है। इसलिए सोमवार को चावल खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही सोमवार को सफेद कपड़े शरीर पर धारण करने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोमवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock
वहीं सोमवार के बाद मंगलवार आता है। मंगलवार के दिन लाल रंग की वस्तुएं, लाल वस्त्र या फिर रसोई का कोई भी समान, लाल अनाज, दाल शस्त्र और ज्वलनशील पदार्थ खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन आप कोई नई जमीन भी खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें