फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: लंबे समय से तनाव से हैं परेशान, तो राशि के अनुसार करें ये आसान उपाय

Sat, 09 Nov 2024 02:25 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप काफी समय से तनाव या अवसाद जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो भी आप अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय कर इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं अवसाद से बचने के लिए राशि अनुसार उपाय...
विज्ञापन
1 of 13
तनाव से बचने के लिए राशि अनुसार उपाय - फोटो : Amar Ujala
Astro Tips According to Zodiac Sign: हर किसी के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। ऐसे में कई बार लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में लोग एक बेहद उदास रहने लगते हैं और अपने मित्रों और परिवारजनों से भी बात करना ठीक नहीं समझते। कई बार किसी बात को लेकर उनकी चिंता इस हद तक बढ़ जाती है कि वे अवसाद में चले जाते हैं। अवसाद किसी के लिए भी ठीक नहीं है। हमारी राशि से भी पता लगाया जा सकता है कि आप भी अवसाद में जा सकते हैं या नहीं। वहीं आप अवसाद से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय भी कर सकते हैं। अगर आप काफी समय से तनाव या अवसाद जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो भी आप अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय कर इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं अवसाद से बचने के लिए राशि अनुसार उपाय...
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala

तनाव से बचने के लिए राशि अनुसार उपाय

1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों को क्रोध बहुत जल्दी आता है। इन लोगों को क्रोध के साथ ही अहं से भी बचना चाहिए, अन्यथा आप अवसाद का शिकार भी हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि - फोटो : amar ujala
2. वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आलस्य और क्रोध अवसाद का कारण बन सकता है, इसलिए आपको दूसरों की बातों में आने से बचना चाहिए और आलस्य और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को एक साथ दो काम करने या किसी भी काम में उतावलेपन से बचना चाहिए। यह आपके तनाव का कारण बन सकता है, इसलिए आपको इससे दूर ही रहना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
4. कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को क्रोध करने के साथ ही अतिसंवेदनशील होने से बचना चाहिए। आपका अधिक भावुक होना आपके लिए अवसाद का कारण बन सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
5. सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को अपने क्रोधी और जिद्दी प्रवृति को बदलना चाहिए। दूसरों को अपने अनुसार चलाने के प्रयास से बचें। ऐसा न होने पर आप तनाव में जा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को अनावश्यक चीजों पर धन खर्च करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आप एक दिन तनाव का शिकार हो सकते हैं। 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
7. तुला राशि
इस राशि के लोग शीघ्र निर्णय लेते हैं, लेकिन आपको ऐसा करना बंद करना चाहिए। साथ ही अपने जीवनसाथी के बारे में कभी गलतफहमी न पालें। दरअसल ये चीजें आपको अवसाद का शिकार बना सकती हैं।
 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
8. वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को अधिक क्रोध आता है। वहीं इनका तेज स्वभाव शत्रुओं की संख्या बढ़ा सकता है। यही आगे चलकर आपके तनाव का कारण बन सकता है।
 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
9. धनु राशि
धनु राशि के लोग किसी को भी अपमानित न करें। साथ ही किसी को कठोर वचन भी न बोलें। इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं और आपको अवसाद में ले जा सकते हैं।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
10. मकर राशि
मकर राशि के लोगों को हमेशा दिखावा करने से बचना चाहिए। साथ ही यदि आप जरूरत से ज्यादा बोलते हैं, तो एक दिन आपको इसकी वजह से अवसाद जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
11. कुंभ राशि
ये लोग कई बार किसी को पसंद नहीं करते और ऐसे में उसे कटु वचन बोल देते हैं। ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। ये आपको लिए अवसाद का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
12. मीन राशि
मीन राशि के लोग भावनाओं में बह जाते हैं और यही व्यवहार उनके लिए घातक साबित होता है। इससे जितना हो सके दूर रहें, अन्यथा ये आपके लिए अवसाद का कारण बन सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें