Shardiya Navratri 2024 Laung Ke Upay: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विधान है। इस दौरान माता की पूजा में विभिन्न चीजों का उपयोग किया जाता है। आज हम आपको इनमें से ही एक महत्वपूर्ण चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और माता रानी आप पर कृपा बरसाएंगी। आज हम आपको लौंग के कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। लौंग के दीपक से मां दुर्गा की आरती करना बेहद शुभ माना जाता है। पूजा पाठ और घर में मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली ये लौंग आपके कई सारे संकटों को दूर कर सकती है। नवरात्रि के दौरान लौंग से जुड़े कुछ अचूक उपाय करने से आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। साथ ही आप बुरी नजर से भी बच सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
2 of 5
नवरात्रि में करें लौंग के आसान उपाय
- फोटो : freepik
लौंग के आसान उपाय
1. नवरात्रि में नौ दिनों के दौरान आप हर शाम अपने घर के मुख्य द्वार पर लौंग के तेल का दीया जलाएं। इस तेल में आप एक लौंग भी डाल दें। इससे घर के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही सभी संकट भी दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
नवरात्रि में करें लौंग के आसान उपाय
- फोटो : freepik
2. नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में आप 7 लौंग लें और उसे एक लाल कपड़े में बांध दें। इसके बाद इसको घर की पूर्व दिशा में टांग दें। नौ दिन के बाद दशमी तिथि को इस पोटली को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका भाग्य खुल जाता है।
4 of 5
नवरात्रि में करें लौंग के आसान उपाय
- फोटो : freepik
3. घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नवरात्रि के दौरान घर के टॉयलेट और बाथरूम में 5 लौंग को जला दें। इस उपाय से यदि आपके घर पर किसी की बुरी नजर लगी है, तो आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही घर में सकारात्मकता आएगी।
नवरात्रि में करें लौंग के आसान उपाय
- फोटो : freepik
4. अष्टमी या नवमी तिथि के दिन जब आप हवन करें, तो उसमें आहुति के रूप में लौंग अवश्य डालें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है। साथ ही यदि आपके घर में कलह और क्लेश का वातावरण रहता है, तो वह भी उससे दूर हो जाता है और घर में सुख शांति का वास होता है। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।