फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार के दिन इस चमत्कारी उपाय को करते ही दूर हो जाती है पैसों की किल्लत

Sun, 23 Jun 2019 10:43 AM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पैसों की तंगी दूर करने के अचूक उपाय
इंसान के जीवन में कई बार ऐसा समय आता है, तमाम प्रयासों के बावजूद उसे अपने कार्य में सफलता नहीं मिलती है और लगातार उसकी आमदनी कम होती चली जाती है। यदि आपकी भी आमदनी से ज्यादा आपका खर्च है और हर समय आपके सामने पैसों की तंगी बनी रहती है तो आज रविवार के दिन इन चमत्कारी उपायों को करना न भूलें। रविवार के दिन किए जाने वाले इन टोटकों से सभी दिक्कतें दूर होती हैं और धन का भंडार तेजी से बढ़ने लगता है। सुख और संपन्नता बढ़ती है।
विज्ञापन

2 of 6
पैसों की तंगी दूर करने के अचूक उपाय
— जीवन में सुख समृद्धि और धन का कोष बढ़ाने के लिए रविवार के दिन एक बड़े पत्ते में अपनी मनोकामनाएं लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। श्रद्धा भाव से किए गये इस उपाय से जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
पैसों की तंगी दूर करने के अचूक उपाय
- यदि आपको धन, वैभव और यश की चाहत है तो रविवार के दिन प्रत्यक्ष देवता सूर्य की साधना करना न भूलें। इस दिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा-आराधना और व्रत करने से तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं और नौकरी कारोबार में सफलता मिलने लगती है।

4 of 6
पैसों की तंगी दूर करने के अचूक उपाय
- रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। यदि यह दीपक आटे से बना हो तो और बेहतर है। इस उपाय को करने से धन का आगमन होने लगता है, धन का भंडार बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
पैसों की तंगी दूर करने के अचूक उपाय
— आर्थिक समस्याओं से उबरने और बाधाओं को दूर करने के लिए रविवार के दिन किसी सरोवर या नदी के किनारे जाकर मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैसों की तंगी दूर करने के अचूक उपाय
- रविवार की रात को सोने से पहले अपने सिराहने एक गिलास दूध भरकर रखें। इसके बाद अगली सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान के पश्चात् गिलास के दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इस उपाय को 7 से 11 सप्ताह करने पर निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होते हैं और धन का भंडार बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें