फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangalvar Ke Upay: मंगलवार के दिन करें ये उपाय, बजरंगबली पूरी करेंगे आपकी हर मनोकामना

Tue, 22 Mar 2022 10:07 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बजरंगबली का चाहिए आशीर्वाद तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म हर दिन का अलग-अलग महत्व बताया गया है। प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित है। कहा जाता है कि मंगलवार के दिन जो भी व्यक्ति श्रद्धापूर्वक बजरंगबली की पूजा-अर्चना करता है, उसे पवनपुत्र हनुमान की कृपा प्राप्त होती है और हनुमान जी उसके सारे कष्ट हर लेते हैं। यही वजह है कि बजरंगबली की कृपा पाने के लिए लोग मंगलवार का व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन किए गए खास उपाय से हनुमान जी प्रसन्न होकर भक्तों को अपना आशीर्वाद देते हैं। साथ ही जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके अलावा मंगलवार के दिन किए गए उपायों से भक्तों को राजयोग की भी प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
बजरंगबली का चाहिए आशीर्वाद तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर राम नाम का जाप करें। राम नाम का जाप करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जातकों के जीवन में आने वाले सारे संकट को दूर कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बजरंगबली का चाहिए आशीर्वाद तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
मान्यता है कि मंगलवार के दिन राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें और भोग स्वरूप हनुमान जी को गुड़ और चने अर्पित करें। इससे भी पवन पुत्र हनुमान की कृपा प्राप्त होती है।  

4 of 7
बजरंगबली का चाहिए आशीर्वाद तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
संभव हो तो मंगलवार का व्रत रखें। साथ ही इस दिन गरीबों को भोजन कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 7
बजरंगबली का चाहिए आशीर्वाद तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। साथ ही इस दिन सुंदरकांड का पाठ करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा बनी रहती है। 
विज्ञापन

6 of 7
बजरंगबली का चाहिए आशीर्वाद तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
मान्यता के अनुसार, मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर एक वट वृक्ष का पत्ता लाएं और उसे गंगाजल से धोकर इस पत्ते पर लाल रंग के पेन से अपनी इच्छा लिख कर हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बजरंगबली का चाहिए आशीर्वाद तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इससे आपको सफलता मिलेगी। साथ ही धन प्राप्ति के लिए हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें