फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: गलती से भी ये 5 चीजें न लें उधार, लाभ की जगह होगा नुकसान!

Sun, 27 Nov 2022 02:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गलती से भी ये 5 चीजें न लें उधार - फोटो : istock
Astro Upay: लोग बहुत आसानी से चीजों को एक दूसरे के साथ साझा करते हैं।  दूसरों को चीजें उधार देकर आप जो प्यार की भावना दिखाते हैं,लेकिन ऐसे कई कारक हैं जो शरीर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि यह आपके और कर्जदार के भाग्य को प्रभावित करता है। अक्सर हम पेन , घड़ी या रूमाल जैसी चीजें उधार लेते हैं लेकिन इसके पीछे की नकारात्मक ऊर्जाओं के बारे में नहीं जानते  जो सबके भाग्य को प्रभावित करती हैं। अनजाने में चीजें उधार लेना या उधार देना किसी व्यक्ति के लिए दुर्भाग्य को आकर्षित कर सकता है। उदाहरण के लिए नर्तक कभी भी अपने घुंघरू को अन्य नृत्यों के लिए उधार नहीं देते क्योंकि उनका मानना है कि उधार देने से उनकी आभा और गुण दूसरों को लाभ दे सकता है। हम आपके सामने कुछ चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसको लोगों के साथ साझा करने से बचना चाहिए। यह लेनदेन आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, वित्तीय अस्थिरता और कई अन्य बड़ी समस्याएं दे सकता है। 

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 6
गलती से भी ये 5 चीजें न लें उधार - फोटो : Istock
कलम 
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि आपको कभी भी पेन उधार नहीं लेना चाहिए और न ही किसी को उधार देना चाहिए। मान्यता है कि किसी और की कलम देना या रखना वित्तीय अस्थिरता ला सकता है। जब आप अपनी कलम किसी और को दान कर रहे हैं या उधार दे रहे हैं, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आप अपने कर्म को भी किसी के साथ साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गलती से भी ये 5 चीजें न लें उधार - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
घड़ी 
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार आपको किसी और की घड़ी नहीं पहननी चाहिए।  किसी और की घड़ी पहनने से आपके व्यवसायिक जीवन पर असर पड़ सकता है और साथ ही आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसलिए, यदि आप एक स्थिर और समृद्ध जीवन जीना चाहते हैं, तो आप न ही दूसरों से घड़ियां उधार लें और न ही उन्हें उधार दें। 

4 of 6
गलती से भी ये 5 चीजें न लें उधार - फोटो : istock
शादी के लिए पैसा 
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यदि आप  शानदार शादी की व्यवस्था करना चाहते हैं, तो आपको हमेशा पैसे की व्यवस्था खुद ही करनी चाहिए। आपको शादी के लिए कभी भी उधार नहीं लेना चाहिए या पैसे उधार नहीं देना चाहिए। ज्योतिष मान्यता है कि वित्तीय कर्ज के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करना बुरा माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचें। 
विज्ञापन

5 of 6
गलती से भी ये 5 चीजें न लें उधार - फोटो : istock
पुस्तकें 
पुस्तकें ज्ञान की वाहक मानी जाती हैं। आपको किसी भी व्यक्ति को ऐसी किताब उधार नहीं देनी चाहिए जो आपके द्वारा पढ़ी जा रही है। यदि आपका मित्र वही पुस्तक मांगता है, तो आप उसे एक नई किताब खरीद सकते हैं, लेकिन कभी भी उन चीजों को साझा या दान नहीं करें, जिनका उपयोग आप अपने ज्ञान के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गलती से भी ये 5 चीजें न लें उधार - फोटो : iStock
इस्तेमाल किए गए कपड़े 
अगर आपकोदूसरे के कपड़े पहनने या अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से कपड़े उधार लेने की आदत है तो आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। ज्योतिष मान्यता के अनुसार , ऐसा कहा जाता है कि आपको दूसरों से कपड़े उधार लेने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए दुर्भाग्य ला सकता है।  ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि कपड़े का संबंध शुक्र से है और किसी और के कपड़े पहनने से आपका शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है। आपको किसी का रुमाल भी न उधार लेना और न ही देना चाहिए क्योंकि यह किसी और के धन और भाग्य को देने का संकेत दे सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें