फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 15 जून को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

निजी समस्याओं से घिरे रहेंगे। किसी नये काम को पूरा करेंगे। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने के लिए अभी उत्तम दिन नहीं है। भविष्य के कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाएंगे। गुस्से की अति के कारण पति-पत्नी में मन मुटाव हो सकता है। 
शुभ अंक -21
शुभ रंग – उजला हरा
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

अपने बॉस के प्रति वफादार रहेंगे। रिश्तों में प्रेम का संचार होगा। नौकरी का प्रस्ताव विदेश से आ सकता है। गाड़ी वाहन ध्यान से चलाएं। 
शुभ अंक-5
शुभ रंग- पीला

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

मन प्रसन्न रहेगा। सभी परेशानियों का अपनी बुद्धि बल पर सुलझाने का प्रयास करेंगे। घर में पार्टी का आयोजन हो सकता है। सेहत के प्रति आज जागरूक रहेंगे। खूबसूरत दिखने के लिये डाईटिंग आदि की योजना बना सकते हैं। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

5 of 10
अंक –4
नाम अक्षर –D M T 

आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा बढ़ेगा। बीमा या म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। लव रिलेशन के लिये कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। अचानक कुछ खर्चे आ सकते हैं। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X 

आज का दिन प्रगति भरा है। जीवन में खुशहाली लाएगा। अगर कोई काम रूके हुऐ हैं तो वह रफ्तार पकड़ेंगे। जमीन—जायदाद संबंधी निवेश कर सकते हैं। प्रेमी के साथ पार्टी आदि में जा सकते हैं। रिश्तों में अतीत की बात को लेकर साथी के साथ बहसबाजी न करें। उसका सब्र टूट सकता है। 
शुभ अंक – 2
 शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V W

आप आज भावनाओं में बहकर कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। जिसका लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। अपने सहकर्मी का साथ मिलेगा। मिलकर किसी कार्य को पूर्ण करेंगे। बॉस खुश रहेगा। आँखों की तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को पिता से धन प्राप्त हो सकता है।  
शुभ अंक – 12
शुभ रंग– नीला

8 of 10
अंक - 7
 नाम अक्षर –O Z 

आपके जीवन में अगर कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो वह बढ़ सकती है। निराश न हों। जोश और उत्साह से उनका सामना करें। अचानक किसी की सहायता मिल सकती है। नये करियर के अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सद्भावना रहेगी। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – पीला

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

आज कोई खुशखबरी मिलेगी। मेहमानों से घर भरा रहेगा। बहन—भाई से झगड़ा हो सकता है। प्रेमी से विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी का क्रोध आपका दिन खराब कर सकता है। दुर्घटना की आशंका है, वाहन धीरे चलाएं। 
शुभ अंक – 5
 शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज अचानक कोई घटना हो सकती है। विवेक से काम लें। यात्रा होने की सम्भावना है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। वासना से दूर रहें। दुर्घटना भी हो सकती है। 
शुभ अंक –14
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें