फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 14 जून को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय आगे की दिशा व दशा बदलेंगे। आप अपनी इच्छा व रुचि के अनुसार काम करेंगे। आमदनी बढ़ेगी और खर्चा भी बढ़ेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। 
शुभ अंक -20
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी, तरक्की के अवसर पैदा होंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। भाईयों से मधुर संबंध रहेगा। 
शुभ अंक-14
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

मेहनत और परिश्रम से आप सफलता हासिल कर लेंगे। अगर आप तकनीक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि विषय को लेकर प्रयासरत हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। पारिवारिक जीवन व प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
अंक –4
नाम अक्षर –D M T 

मित्रों की सहायता से आर्थिक कार्य आसानी से बन जाएंगे। अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। आज का दिन संतोषकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। पेट सम्बन्धी शिकायतें हो सकती हैं और बीमारी की भी आशंका है।  
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

6 of 10
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X 

रोजगार संबंधी समस्या समाप्त होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी। हो सकता है कि नौकरी-पेशा व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़े। शत्रु व विरोधी सक्रिय रहेंगे। शादी-विवाह एवं पार्टी समारोह में शरीक हो सकते हैं। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V  W

आज आपको कड़ी चुनौती या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यवसाय व काम पर अगर गम्भीरता से ध्यान देंगे, तो लाभ का रास्ता खुलेगा। प्रेमी से मिलना संभव होगा। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग– लेमन

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z 

इंटरव्यू काल आ सकता है। व्यापार में की गई गलती या चूक का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य कई बार खराब हो सकता है। कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास व मनोबल को ऊंचा रखें। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – नारंगी

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

आज आपके लिए हल्की सी लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना हरकत आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। बॉस व वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे। परिवार में कलह हो सकता है। विवाद न बढ़ाएं। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आर्थिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि प्राप्त होगी। बातचीत व विवेक से आप अपना कोई भी हल निकाल ही लेंगे। दैनिक उपयोग की कोई भी वस्तु आप खरीद सकते हैं। प्रेम-प्रसंगों में अपमान एवं बदनामी मिल सकती है। 
शुभ अंक –25
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें