फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2018: शुभ मुहूर्त में राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगा घर

Wed, 18 Apr 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
gold
18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर अगर राशि के अनुसार मां का पूजन करेंगे तो यह बेहद शुभ होगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
goddess laxmi
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, इस दिन मनोवांछित फल पाने का दिन होता है। मां लक्ष्मी कृपा इस दिन विशेष रूप से आपपर बनी रहती है। इसलिए इन चीजों से मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल की रात्रि 3.45 बजे से शुरू होकर 18 अप्रैल बुधवार की रात 1.45 बजे तक रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 8
aries - फोटो : aries
मेष: इस राशि के जातक इस दिन मंदिर में गेंहू का दान कर दें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ें।

वृष: इस राशि के जातकों को इस दिन चांदी के सिक्के जरूर खरीदने चाहिए। साथ ही गरीबों को वस्त्र दान जरूर करने चाहिए।

 

4 of 8
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
मिथुन: इस राशि के जातक सोने की चीज खरीदकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही गरीबों को हरे रंग की दाल भेंट करें।  

कर्क: इस राशि के जातकों को इस दिन शिव की उपासना करनी चाहिए। इस दिन मां दुर्गा की चालीसा का पाठ करना भी बेहद शुभ रहता है। वहीं आप चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह: इस राशि के जातक मां की पूजा में लाल रंग के फूलों का प्रयोग करें। साथ ही मां को लाल तिलक जरूर लगाएं। साथ ही गरीबों को खुद बनाया हुआ खाना दान करें।

कन्या: इस राशि के जातक इस दिन सोना चांदी खरीदने की वजाए वस्त्र खरीदेंगे तो उनके लिए शुभ होगा। साथ ही मां की पूजा के समय रामायण का पाठ जरूर करें।
विज्ञापन

6 of 8
तुला
तुला: तुला राशि के लोगों को इस दिन सफेद वस्त्रों को धारण करना चाहिए। इस दिन आप गोल्डी और ग्रीन कलर के कपड़ें खरीदें। साथ ही चांदी के बर्तन भी खरीदें।

वृश्चिक: इस राशि वालों को इस दिन सोने के गहने खरीदकर पहनने चाहिए। इस दिन सोने की कोई वस्तु दान करने से भी आपको बेहद लाभ होगा।
विज्ञापन

7 of 8
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु: इस राशि के जातकों को इस दिन पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस दिन आप चांदी के गहने खरीदें। इसे दान भी कर सकते हैं। यह बेहद शुभ संयोग लेकर आएंगे।

मकर: इस दिन इस राशि के जातकों को लोहा खरीदना और दान करना शुभ होता है। वाहन अगर आप इस दिन खरीदेंगे तो आपके लिए शुभ होगा।
विज्ञापन

8 of 8
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ: इस दिन आप भगवान हनुमान का पाठ करें और चांदी के सिक्के खरीदें। साथ ही सफेद वस्तु को दान करें। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

मीन: इस दिन आप भगवान विष्णु का पाठ करें और पीले वस्त्र चढ़ाएं। साथ ही आप मां को सफेद फूल चढांए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें