फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Signs of Bad Time: कुछ बुरा होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, बड़ी घटना की ओर करते हैं इशारा

Thu, 02 Apr 2026 01:12 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Signs of Bad Time: ज्योतिषियों के अनुसार, जीवन में कुछ भी अच्छा और बुरा होने से पहले व्यक्ति को संकेत मिलने लगते हैं। इन संकेतों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
Signs of Bad Time - फोटो : अमर उजाला
Signs of Bad Time: जीवन में अच्छा समय आने से पहले जैसे सकारात्मक बदलावों का एहसास होने लगता है, ठीक उसी तरह कठिन समय आने से पहले भी प्रकृति और परिस्थितियां कुछ संकेत देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और ऊर्जा में परिवर्तन का असर सीधे हमारे जीवन पर पड़ता है। इसलिए उतार-चढ़ाव जीवन का स्वाभाविक रूप से आते-जाते रहते हैं। वहीं, इन संकेतों भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह आगामी चुनौतियों के लिए व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूती प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में आइए इन संकेतों को जानते हैं।
 
Mars Transit 2026: मंगल का गुरु की राशि मीन में गोचर, जानें मेष से लेकर कर्क राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Shani Uday: 12 अप्रैल को शनि होंगे मीन राशि में उदय, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

2 of 5
Signs Of Bad Time - फोटो : freepik
कीमती वस्तुएं बार-बार खोना
माना जाता है कि, यदि किसी व्यक्ति की कीमती वस्तुएं बार-बार खोने लगें, तो यह नकारात्मक समय के करीब आने का संकेत हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। इस दौरान आप अपने सभी निर्णय सोच-समझकर ही लें और धैर्यवान बने रहें।

May Nakshatra Gochar: अगले महीने बुध ग्रह करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ
Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से किन राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार और किसकी में दिक्कतें ? पढ़ें राशिफल
विज्ञापन

3 of 5
Signs Of Bad Time - फोटो : freepik
कांच की चीजों का टूटना
ज्योतिषियों के अनुसार, घर में बार-बार शीशे व कांच की चीजों का टूटना भी अशुभ होता है। यह हमारे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत होता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों की ओर यह इशारा करती हैं। इन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

Induction Vastu Tips: रसोई घर में इंडक्शन के इस्तेमाल के लिए होते हैं वास्तु नियम, जाने लें सही दिशा
Vastu Tips to Hang Pictures: घर की किस दिशा में लगाएं फोटो फ्रेम ? जानें वास्तु से जुड़े नियम

4 of 5
Signs of Bad Time - फोटो : फ्रीपिक
लगातार कुत्तों के रोने की आवाजें आना
आमतौर पर रात के समय कुत्तों के रोने की आवाजें आती रहती हैं। परंतु कई बार इन आवाजों का बार-बार आना आने वाली परेशानियों की ओर इशारा करती हैं। माना जाता है कि, अचानक से कुत्तों-बिल्लियों का लगातार रोना अशुभ घटना का पूर्व संकेत हो सकता है।

Vastu Tips: घर में रख ली ये पांच चीजें तो कभी नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Vastu Tips: घर का मुख्य कैसा होना चाहिए ? जानिए साफ-सफाई से लेकर दिशा तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Signs of Bad Time - फोटो : Adobe Stock
तुलसी का पौधा सूखना
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा घर में रखना बेहद शुभ होता है। लेकिन घर में लगा तुलसी का पौधा यदि अचानक सूखने लगे, तो इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, इसलिए इसका सूखना आर्थिक या मानसिक परेशानियों का संकेत हो सकता है।



Door Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीरें, बढ़ती है अशुभता और आती है दरिद्रता

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें