किसान अपने परिवार और देश के करोड़ों परिवार के लिए अपने खेतों में खून पसीना एक करके धान, गेहूं, ज्वार, बाजरा, सरसों, और ढेर सारी किस्म की फसलों का उत्पादन करता है। इन फसलों से पूरे देश वासियों का पेट भरता है। इन सबके बावजूद भी किसानों की आर्थिक हालात सही नहीं हो पाती है। उनपर कर्ज का बोझ अलग से लदा होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि जितनी लागत लगा कर खेती की जाती है किसानों को उतनी आय नहीं हो पाती है। अब इनके पास आय का दूसरा कोई तो साधन होता नहीं है तो मजबूरी में इन्हें कर्ज लेकर अन्य काम करने होते है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने किसानों को खेती के अलावा भी कई सारे रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएं हैं। किसानों के लिए रोजगार और उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार की कई सारी योजनाएं चल रही हैं। किसान इन योजनाओं से जुड़कर इनका भरपूर लाभ भी ले रहे हैं। अगर आप भी किसान हैं तो इन योजनाओं से जुड़कर अच्छी आय कमा सकते हैं। आइए जानें क्या है ये योजना -