पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी होगी। देश के करोड़ों अन्नदाताओं को मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई है। 1 जनवरी को किस्त के 2000 रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें इस बार डबल फायदा होगा यानी 2000 की जगह 4000 रुपए मिलेंगे। आइए जानते हैं किन किसानों को इस बार डबल फायदा होगा...
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये प्रदान करती है। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। किसानों को अब तक पीएम किसान योजना की कुल 9 किस्तें मिल चुकी हैं और अब दसवीं किस्त का इंतजार है। वहीं कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें 9वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। अगर आपको भी 9वीं किस्त नहीं मिली है तो इस बार आपको 9वीं और 10वीं किस्त के पैसे साथ में मिलेंगे। अगर आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपना नाम और स्टेटस चेक कर सकते हैं...