फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Idea: नौकरी की चिंता छोड़िए, शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी कमाई

Sat, 29 Jan 2022 10:58 AM IST
संकल्प सिंह कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मखाना की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों रुपये - फोटो : pixabay
भारत में बड़े पैमाने पर नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से खुश नहीं होते हैं। अगर आप भी अपनी नौकरी से खुश नहीं है और उसे छोड़कर किसी खास बिजनेस को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। अगर आप योजनाबद्ध और नियमित ढंग से इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो ज्यादा संभावना है कि आपका ये बिजनेस सफल साबित होगा। इस बिजनेस के जरिए आप हर साल लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको मखाना की खेती करके उसे बाजार में बेचना है। मार्केट में मखाना की काफी मांग है। इसका सेवन हर सीजन में किया जाता है। इसे शहर, गांव हर जगह पर खाया जाता है। मखाना की सबसे ज्यादा खेती बिहार के कुछ जिलों में की जाती है। अगर आप बिहार में रहते हैं और इसकी खेती करते हैं, तो सरकार की तरफ से आपको सब्सिडी भी मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास बिजनेस आइडिया के बारे में -  
विज्ञापन

2 of 4
मखाना की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों रुपये - फोटो : iStock
अगर आप मखाना की खेती 1 हेक्टेयर भूमि पर करते हैं, तो इसमें औसतन 97 हजार रुपये तक की लागत आएगी। वहीं अगर आप बिहार के निवासी हैं, तो आपको इस खेती की शुरुआत करने पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
मखाना की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों रुपये - फोटो : iStock
मखाना की खेती के लिए आपको बीज खरीदने की चिंता भी नहीं करनी होगी। बीज आपको आसानी से पिछली फसल से मिल जाएंगे। इस खेती में आपका सबसे ज्यादा पैसा मजदूरी पर खर्च होगा। इस फसल की खेती में आपको मेहनत और देखरेख दोनों करने की जरूरत होगी। अकेले इस फसल की खेती करना काफी मेहनत भरा कार्य हैं। इसमें आपको मजदूरों की सहायता लेनी होगी।
विज्ञापन

4 of 4
मखाना की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों रुपये - फोटो : pixabay
एक बार फसल तैयार होने के बाद आप इसे बाजार में बेचकर अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। मखाना के अलावा स्थानीय बाजार में उसके डंठल और कंद की भी काफी मांग रहती है। आप उसे भी बेचकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। मखाना की खेती से आप आसानी से साल में 3 से 4 लाख रुपये की कमाई कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें