OPPO K13 Turbo 5G Series: OPPO ने भारत में अपनी एक और दमदार स्मार्टफोन सीरीज OPPO K13 Turbo 5G Series को लॉन्च कर दिया है। गेमिंग के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए फोन में सेगमेंट फर्स्ट टर्बो कूलिंग फैन मिलता है। रिव्यू में जानिए इस फोन के साथ हमारा एक्सपीरिएंस कैसा रहा...
गेमर्स के लिए गेम खेलते वक्त फोन की हीटिंग सबसे बड़ी समस्या है, जिसके वजह से गेमिंग का सारा मजा खराब हो जाता है। एक बार फोन गर्म होने लगे तो लैग और फ्रेम ड्रॉप के साथ-साथ बैटरी भी तेजी से ड्रेन होने लगती है। वैसे तो कागज पर गेमिंग फोन की परफॉर्मेंस को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन असलियत कुछ घंटों की गेमिंग के बाद ही सामने आ जाती है। यही वजह है कि हमें अब तक कोई गेमिंग स्मार्टफोन पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर पाया है। लेकिन OPPO K13 Turbo 5G Series 5G ने गेमिंग फोन को लेकर हमारा नज़रिया बदल दिया है।
इस फोन को इस्तेमाल करने के बाद हम कह सकते हैं कि ये वाकई गेमर्स की सबसे बड़ी समस्या को हल कर सकता है। इस फोन के रिव्यू के दौरान हमारा अनुभव कैसा रहा आइये जानते हैं…
विज्ञापन
2 of 10
टेम्प्रेचर को 2–4 डिग्री सेल्सियस कम रखता है कूलिंग फैन
- फोटो : OPPO
कूलिंग फैन देता है जबरदस्त गेमिंग एक्सपीरियंस
जैसे ही OPPO K13 Turbo Pro 5G फोन हमारे पास रिव्यू के लिए आया तो हमने पहले ही दिन इसपर Call Of Duty Mobile खेल कर देखा। लगभग 3.5GB के इस गेम को यह फोन कैसे हैंडल करता है। अलग-अलग वातावरण में फोन कैसे रिस्पॉन्स करता है इसके लिए हमने इसे इंडोर और आउटडोर दोनों जगहों पर टेस्ट किया। इंडोर में फोन का गेमिंग परफॉर्मेंस हमें जबरजस्त लगा। आउटडोर में भी इसका रेस्पॉन्स जबरदस्त रहा। तेज धूप में लगातार गेमिंग के बाद भी फोन न गर्म हुआ और न ही इसके परफॉर्मेंस में कोई कमी आई। यही वही पल था जब हमें लगा कि यह फोन तो वाकई में बाकियों से अलग है।
विज्ञापन
3 of 10
फैन में IP59 की रजिस्टेंस रेटिंग मिलती है
- फोटो : OPPO
ऐसे काम करता है कूलिंग सिस्टम
OPPO ने इस डिवाइस में सेल्फ डेवलप्ड Storm Engine सिस्टम लगाया है, जो किसी गेमिंग फोन में मिलने वाली अब तक की सबसे एडवांस्ड एयर-कूलिंग टेक्नोलॉजी है। इसे खुद OPPO ने विकसित किया है। इस तकनीक की वजह से लंबे समय तक यूज़ करने के बाद भी ऑपरेटिंग टेंपरेचर कम बना रहता है और यह सिस्टम बिना किसी थर्मल थ्रॉटलिंग के कंटिन्यूअस पीक आउटपुट देता है। इससे डिवाइस के टेम्प्रेचर को 2–4 डिग्री सेल्सियस तक कम रखने में मदद मिलती है। पारंपरिक स्मार्टफोन फैन की तुलना में यह फोन 220% अधिक एयरफ्लो प्रदान करता है। इसके माइक्रो सेंट्रीफ्यूगल फैन में 0.1mm अल्ट्रा-थिन ब्लेड्स लगे हैं जो 18,000 RPM पर घूमते हैं। इससे ओवरऑल कूलिंग फरफॉर्मेंस 20% बेहतर होता है।
यह कॉम्पैक्ट और हाई-इफिशिएंसी सिस्टम हाई एयरफ्लो, फुल-लेवल वॉटरप्रूफिंग और अल्ट्रा-लो पावर कंजंप्शन को इंटीग्रेट करता है और बिजली की खपत को भी बहुत कम करता है। इसका L-शेप्ड डक्ट टार्गेटेड हीट डिसिपेशन के लिए बहुत ही कम एयरफ्लो रेसिस्टेंस के साथ कूल हवा को सीधा प्रोसेसर तक पहुंचाता है। इसे टर्बो फैन में अति-पतली 0.1 मिमी हीट डिसिपेशन फिन्स हीट एक्सचेंज एरिया को 10 प्रतिशत तक बढ़ा देते हैं, जिससे पारंपरिक तकनीकों की तुलना में हीट मैनेजमेंट तीन गुना बढ़ जाता है। इसमें 7000mm² वेपर चैम्बर कूलिंग और 19,000mm² ग्रेफाइट लेयर दी गई है, जो CPU, बैटरी और डिस्प्ले से हीट को पैसिवली डिस्ट्रीब्यूट और डिसिपेट करती है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन से फ्रेम रेट स्थिर रहते हैं, हीट रिकवरी तेजी से होती है और आउटडोर गेमिंग में भी कम्फर्ट बना रहता है। यह इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन कूलिंग फैन मॉड्यूल है। यह IP69, IPX8 और IPX6 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। और साथ ही फैन में IP59 की हाई वाटर और डस्ट रजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है।
4 of 10
हेवी मल्टीटास्किंग हैंडल करता है प्रोसेसर
- फोटो : OPPO
दमदार चिपसेट से है लैस
परफॉरमेंस की बात आती है तो सबसे पहले प्रोसेसर का नाम लिया जाता है। OPPO K13 Turbo Pro 5G की बात करें तो इसे Snapdragon 8s Gen 4 से पावर किया गया है, जो 31% तेज CPU स्पीड और 49% ज्यादा GPU पावर प्रदान करता है। यह आसानी से मैराथन गेमिंग, हेवी मल्टीटास्किंग और AI-बेस्ड एप्लिकेशंस को संभाल लेता है। यह Next-gen Adreno GPU, जो Snapdragon 8 Elite जैसे स्लाइस्ड आर्किटेक्चर पर बना है। ये अल्ट्रा-स्मूद ग्राफिक्स और हाई फ्रेम डिलीवरी सुनिश्चित करता है। सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, इसमें इंटीग्रेटेड NPU ऑन-डिवाइस एडवांस्ड AI फीचर्स देता है, जैसे रीयल-टाइम इमेज अंडरस्टैंडिंग और गेमप्ले ऑप्टिमाइजेशन और वो भी बिना क्लाउड पर डिपेंड किए। इसके अलावा Wi-Fi 7, 5G (4.2 Gbps तक स्पीड) और Bluetooth 6.0 जैसी फ्यूचर-रेडी कनेक्टिविटी भी दी गई है।
दूसरी ओर, OPPO K13 Turbo 5G में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है, जिसमें इसकी एफिशिएंसी बहुत बढ़ जाती है। साथ ही, हाई-आउटपुट गेमिंग का अनुभव भी मिलता है। All-Big Core आर्किटेक्चर और L3 कैश इसे 41% ज्यादा मल्टी-कोर परफॉर्मेंस देता है और 40% कम पावर खपत करता है। ARM G720 MC7 GPU हाई फ्रेम रेट और शार्प ग्राफिक्स सुनिश्चित करता है। वहीं अपग्रेडेड NPU 880 AI एफिशिएंसी को 40% बढ़ाता है। यह फोन उन उपयोगकर्ताओं के लिए डिजाइन किया गया है जो गति चाहते हैं लेकिन बैटरी एंड्योरेंस से समझौता नहीं करते, K13 Turbo 5G उच्च तापमान और हाई-प्रेशर वातावरण में भी लगातार मजबूत गेमिंग और मल्टीटास्किंग परफ़ॉर्मेंस देता है। इस फ़ोन में आपको Wi-Fi ६ और Bluetooth 5.4 मिल जाता है | OPPO K13 Turbo Pro 5G ने 2.2Mn का काफी शानदार Antutu स्कोर हासिल किया है, जबकि K13 Turbo 5G भी 1.6Mn का स्कोर लाता है। जो साबित करता है कि ये फोन हार्ड कोर गेमिंग के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन
5 of 10
हैवी गेमिंग के लिए सफिशिएंट है बैटरी
- फोटो : OPPO
हैवी गेमिंग आसानी से हैंडल करती है बैटरी
इस डिवाइस की एक और शानदार बात ये है कि 7000mAh की बैटरी लगी होने के बाद भी ये डिवाइस हाथों पर भारी नहीं लगती है। यह बैटरी 5 साल तक टिकाऊ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन की गई है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट और हल्का बनाने की कोशिश की है।
हमने Call of Duty और BGMI जैसे गेम इसमें कई घंटे खेले, उसके बाद भी पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए इसमें काफी बैटरी बची रह गई। वहीं, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, वीडियो कॉल और चैटिंग करते हुए इस फोन की बैटरी ने फुल चार्ज पर 23 घंटे से ज्यादा का बैकअप दिया। इसमें 80W SuperVOOCTM Flash Charge सपोर्ट है, जिसकी मदद से फोन सिर्फ 54 मिनट में 1% से 100% तक चार्ज हो जाता है, ताकि यूजर्स को कम से कम इंतजार करना पड़े।
लंबे समय तक गेमिंग और एक्सटेंडेड यूसेज के लिए इसमें Bypass Charging फीचर दिया गया है। यह चार्जिंग के दौरान पावर को सीधे मदरबोर्ड तक पहुंचाता है, जिससे हाई-परफॉर्मेंस टास्क के समय हीट कम होती है और बैटरी की हेल्थ लंबे समय तक बनी रहती है। फोन का Intelligent Charging Engine 5.0 चार्जिंग एफिशिएंसी और बैटरी की उम्र बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन
6 of 10
शानदार है डिजाइन और कलर
- फोटो : OPPO
डिजाइन ऐसा की नजर ना हटे
फोन का डिजाइन ऐसा है जो इसे काफी हैंडी फील कराता है। हमें इसके डिजाइन में बोल्ड एस्थेटिक्स का अनुभव किया जो आपको भी गेमिंग के दौरान पूरे कॉन्फिडेंस के साथ खेलने का अमुभव देगा। साइज की बात करें तो फोन का आकार 162.78 × 77.22mm है, जबकि इसकी मोटाई केवल 8.31mm है। जब हमने इसका वेट टेस्ट किया तो पाया कि K13 Turbo Pro 5G का वजन 208 ग्राम और K13 Turbo 5G का वजन 207 ग्राम है। हमें इस फोन का वेट डिस्ट्रिब्यूश काफी बढ़िया लगा, जिसके चलते इसे होल्ड करके रखने में कोई परेशानी नहीं होती।
OPPO K13 Turbo Pro 5G में आपको कस्टमाइज करने योग्य Turbo Breathing Light मिलती है, जिसमें 8-कलर LEDs शामिल हैं। वहीं, OPPO K13 Turbo 5G में एक आकर्षक Turbo Luminous Ring दिया गया है, जो अंधेरे में चमकता है। K13 Turbo Pro 5G को आप तीन रंगों- सिल्वर नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मैवरिक में खरीद सकेंगे। वहीं, OPPO K13 Turbo 5G टर्बो ल्यूमिनस रिंग डिजाइन के साथ आता है और यह तीन रंगों – व्हाइट नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मैवरिक में पेश किया गया है।
हमारा मानना है कि ये सभी वेरिएंट्स आज के युवाओं की पसंद के आनुसार बनाए गए हैं। इसमें हाई-स्ट्रेंथ क्रिस्टल शील्ड ग्लास और फुल-लेवल वॉटरप्रूफिंग दी गई है, जिससे स्टाइल से समझौता किए बिना मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
7 of 10
घंटो गेमिंग में भी नहीं होगी थकान
- फोटो : OPPO
इमर्सिव डिस्प्ले से मिलती है मजेदार गेमिंग
OPPO K13 Turbo Series का एक और एडवांटेज इसका 120Hz आई-फ्रेंडली ई-स्पोर्ट लेवल फ्लैट स्क्रीन है, जिसे स्मूद विज़ुअल्स और लंबे समय तक आरामदायक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस 1.5K रेजॉल्यूशन वाले 6.8-इंच के शानदार फ्लैट AMOLED पैनल के साथ आता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के चलते हमें हैवी गेमिंग के दौरान भी स्मूथ एक्सपीरिएंस मिला। आउटडोर में तो हमें इसके डिस्प्ले परफॉर्मेंस ने तो चौंका ही दिया। धूप में भी इस फोन में आप सबकुछ बिल्कुल क्लीयर देख सकते हैं। इसके 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले के वजह से आउटडोर में भी हमें काफी इम्प्रेसिव गेमिंग एक्सपीरियंस मिला।
OPPO K13 Turbo Series 5G की एक और खासियत हमें काफी इंप्रेसिव लगी और वो है इसके डिस्प्ले की आई कंफर्ट। घंटो गेमिंग के बाद भी हमें आंखों में जलन या थकान महसूस नहीं हुई। इसकी वजह है ओप्पो की एडवांस्ड आई-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी जो आंखों की थकान को कम करती है। कुल मिलाकर, यह एक टॉप-क्लास स्क्रीन है, जो फोन के दमदार इंटरनल्स के साथ पूरी तरह मेल खाती है।
8 of 10
बिल्ट-इन एआई एडिटर से है लैस
- फोटो : OPPO
एआई बनाएगा फोटोग्राफी और एडिटिंग को शानदार
गेमिंग फोन में अक्सर गेम परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर फोकस किया जाता है, जिसके वजह से फोन का कैमरा सेक्शन उतना अपीलिंग नहीं होता, लेकिन OPPO K13 Turbo 5G Series के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कैमरा हार्डवेयर की बात करें, तो इसमें 50MP अल्ट्रा एचडी मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। K13 Turbo Pro 5G में OIS और K13 Turbo 5G में EIS सपोर्ट भी दिया गया है। इससे तस्वीरों में प्रो-लेवल क्लैरिटी मिलती है और आउटपुट में कैमरा शेक और जर्क कम हो जाते हैं। इसके साथ इसमें 2MP का ऑक्जिलियरी कैमरा भी दिया गया है, जो कि डेप्थ कैप्चर करने के लिए है। ये फोन्स फोटोग्राफी को एक नए स्तर पर ले जाते हैं। हमने इंडोर से लेकर लो-लाइट और आउटडोर में भी इस फोन के कैमरा को टेस्ट किया, जिसमें ये हर तरह की लाइटिंग में बेहतरीन फोटोज लेने के लिए एफिसिएंट साबित हुआ।
कैमरा सेगमेंट में इसकी यूएसपी सोनी IMX480 सेंसर है, जिसकी वजह से हमें फोन में शार्प फोटोज मिल रही थी। ओप्पो की एडवांस्ड इमेजिंग एल्गोरिद्म्स के चलते तस्वीरें न सिर्फ डिटेल्ड आती हैं बल्कि उनमें कलर्स का बैलेंस भी नेचुरल दिखता है। खासतौर पर कम रोशनी में भी इसका कैमरा शानदार परफॉर्म कर रहा था।
एडिटिंग को आसान बनाने के लिए इसमें बिल्ट-इन एआई एडिटर दिया गया है, जो कई पावरफुल टूल्स जैसे AI Clarity Enhancer, AI Eraser, AI Unblur और AI Reflection Remover जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसका एआई इरेजर और क्लैरिटी इन्हैंसर फीचर हमें महंगे और प्रीमियम फोन की टक्कर के लगे। फोन का ये फीचर स्टूडियो क्विलिटी की रेंडरिंग ऑफर करता है।
9 of 10
मिड-रेंज में गेमिंग के लिए शानदार फोन
- फोटो : OPPO
OS अपडेट के लिए रहें बेफिक्र
कंपनी के मुताबिक, OPPO K13 Turbo 5G Series के दोनों फोन्स में यूजर्स को 2 साल के ओएस अपडेट के साथ 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। हालांकि, 3 साल का सिक्योरिटी अपटेड कम नहीं है।
कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने OPPO K13 Turbo 5G सीरीज की प्राइस काफी कंपिटिटिव रखी है। कीमत की बात करें तो OPPO K13 Turbo 5G की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए ₹27,999 और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए ₹29,999 से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन्स – व्हाइट नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मैवरिक में उपलब्ध होगा। वहीं, OPPO K13 Turbo Pro 5G की शुरुआती कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए ₹37,999 और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए ₹39,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन सिल्वर नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मैवरिक रेसिंग डिजाइन में मिलेगा।
ग्राहक OPPO K13 Turbo Pro 5G और OPPO K13 Turbo 5G पर चुनिंदा बैंक ऑफर्स या एक्सचेंज बोनस के जरिए ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही, इसमें अतिरिक्त 12 महीने का नो कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलेगा। इस तरह प्रभावी कीमत K13 Turbo 5G के लिए क्रमशः ₹24,999 और ₹26,999 होगी, जबकि K13 Turbo Pro 5G की कीमत ₹34,999 और ₹36,999 पड़ेगी। शॉपर्स को फ्लिपकार्ट और Oppo इंडिया की वेबसाइट के जरिए OPPO K13 Turbo सीरीज़ की टर्बो स्पीड डिलीवरी का अनुभव भी मिलेगा।
किसे खरीदना चाहिए ये फोन?
अगर आप एक गेमर हैं या लंबे समय तक बिना रुकावट के हाई-परफॉर्मेंस फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो OPPO K13 Turbo 5G Series आपके लिए एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है। इसका इन-बिल्ट कूलिंग फैन इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है और यही इसकी सबसे बड़ी USP है, जो लंबे गेमिंग सेशन में न ही फोन गर्म होता है और न ही परफॉर्मेंस गिरती है।
OPPO K13 Turbo Pro हाई-एंड गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए परफेक्ट रहेगा। वहीं, OPPO K13 Turbo उन यूजर्स के लिए सही विकल्प है जो कम कीमत में पावरफुल गेमिंग फोन चाहते हैं।