भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में वर्ल्ड कप टी-20 के फाइनल में मिली हार को भुला पाना आसान नहीं है।
युवराज ने कहा, ‘फाइनल मैच हमेशा आपके लिए कई यादें छोड़ जाती हैं लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर आपको इन भावनाओं से तुरंत ऊबड़ कर अगली चुनौती के लिए तैयार होना होता है। एक टीम के रूप में हमने टूर्नामेंट में शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में चीजें वैसी नहीं हुई जैसी हमने पहले रणनीति बनाई थी। ऐसे में आपके लिए इन निराशाओं से पार पाना आसान नहीं होता।’
युवराज ने कहा कि कैरियर के शुरुआती दिनों में उनके एक कोच हमेशा उनसे कहते थे कि एक खिलाड़ी को हमेशा अपनी जीत और हार का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए और वह यही करना भी चाहते हैं।