पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार शुरुआत करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स का लक्ष्य दिल्ली डेयरडेविल्स को हराकर जीत का क्रम बरकरार रखना होगा। कोलकाता ने जहां पहले मैच में मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत दर्ज की थी वहीं दिल्ली को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर बंगलोर से आठ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली के लिए सबसे बड़ी समस्या उसके स्टार बल्लेबाज और कप्तान केविन पीटरसन का अनफिट होना है जो अंगुली में चोट के कारण पिछले मैच से बाहर रहे थे। उनका इस मैच में भी खेलना मुश्किल लग रहा है।
पीटरसन की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे और इस सत्र के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे दिनेश कार्तिक भी पिछले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। हालांकि रोस टेलर और जेपी डुमिनी ने टीम के लिए कुछ उम्मीदें जरूर जगाई हैं।
दूसरी ओर गौतम गंभीर की कप्तानी वाली कोलकाता के पास जैक्स कैलिस, मीनष पांडे, सुनील नारायन, मार्ने मार्कल के अलावा साकिब अल हसन के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जो कभी भी मैच का रुख मोड़ सकते हैं।