उत्तराखंड पुलिस के कोच मुकेश पाल वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भाग लेने के लिए अमेरिका जाएंगे। अमेरिका के वर्जिनिया में 25 जून से सात जुलाई तक वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स होने हैं।
डीआईजी कार्यालय में तैनात उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के महासचिव मुकेश पाल ने बताया कि इससे पहले 2013 में भी उन्हें कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय टीम ने तीन स्वर्ण पदक, दो रजत और एक कांस्य पदक मिले थे।
इस बार भी वर्ल्ड पुलिस गेम्स के लिए 14 बाडी बिल्डरों का एक दल भाग लेने जाएगा, इसमें उत्तराखंड पुलिस के अमित क्षेत्रीय, तेजिंदर सिंह, मुकेश पाल, दिल्ली पुलिस के परमानंद, हरियाणा के हरीश कुमार, सिक्किम के नवीन कुमार प्रधान और विपिन प्रधान, मुंबई के किशोर डंग, रवि वांजरी, पंजाब पुलिस के मंजीत सिंह, हीरालाल, सोमराज, नरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह शामिल हैं।