फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः खामोशी से वापस लौटे वर्ल्ड चैंपियन

Thu, 09 Jul 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने पर अधिकारी भले ही इनकी तारीफ कर रहे हों, लेकिन स्वर्ण विजेताओं का स्वागत और सम्मान करना विभाग को शायद उचित नहीं लगा।
विज्ञापन


यही कारण रहा कि बुधवार सुबह देहरादून पहुंचने के बावजूद न तो विभाग पदक विजेताओं के स्वागत को पहुंचा और न ही फोन किया। अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में देश के 50 पुलिस जवानों ने अपना दम दिखाया था।

इसमें उत्तराखंड के 6 खिलाड़ी भी शामिल थे। संख्या के अनुरूप चार खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस का नाम ऊंचा किया। शुक्रवार को दून पहुंचने पर तीन खिलाड़ियों को न तो विभागीय अधिकारियों ने बधाई देने के लिए फोन किया और नहीं सम्मानित करने के लिए।
विज्ञापन


हाल यह रहा कि खामोशी के साथ तीनों पदक विजेता शहर में पहुंचे। दोपहर में खेल विभाग ने जरूर तीनों का सम्मान कर उपलब्धि को सलाम किया। मगर अपने ही विभाग से उपेक्षा मिलने पर खिलाड़ियों में मायूसी दिखी। बता दें भारतीय टीम के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर आईटीबीपी के सिपाहियों ने अपने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया था।

बड़ी संख्या में अधिकारी और सिपाही एयरपोर्ट पहुंचे थे। उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भी राज्य में कुछ ऐसा ही सम्मान मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जानकारी देने के बावजूद खिलाड़ियों को लेने कोई नहीं पहुंचा। दोपहर में तीनों खिलाड़ी खुद ही अधिकारियों से मिलने पुलिस महानिदेशालय पहुंचे।

बंगलूरू आज जाएंगे मनीष
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी के लिए मनीष रावत को गुरुवार को बंगलूरू रवाना होना है। इसलिए वे बुधवार दोपहर पुलिस मुख्यालय गए थे, लेकिन अधिकारियों के चले जाने के कारण वह नहीं मिल सके। बता दें 22 अगस्त से चीन में होने वाली प्रतियोगिता के लिए मनीष रावत ने क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें