फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में डंका बजाने के बाद मिस्टर ओलंपिया है लक्ष्य

Sun, 05 Jul 2015 12:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर लौटे देहरादून के अमित क्षेत्री का लक्ष्य अब मिस्टर ओलंपिया में प्रतिभाग करना है।
विज्ञापन


उनकी मानें तो दुनिया में बॉडी बिल्डिंग की यह सबसे बड़ी प्रतियोगिता है, जिसमें अभी तक कोई भी भारतीय प्रतिभाग नहीं कर सका है। अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में आयोजित प्रतियोगिता में सालावाला निवासी अमित ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की थी।

शनिवार को दून पहुंचने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अमित क्षेत्री को अपने आवास पर सम्मानित किया। शुक्रवार देर रात देहरादून लौटे अमित क्षेत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विश्व स्तर पर अपने देश और राज्य का नाम रोशन कर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। विधायक गणेश जोशी ने भी उनकी मदद कर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


2006 में पुलिस में भर्ती हुए अमित क्षेत्री कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने जलवे बिखेर चुके हैं, लेकिन सरकार से मदद नहीं मिलने से काफी निराश हैं। उनका कहना है कि अपने दम पर ही हमें अपने खेल को आगे बढ़ाना पड़ता है। बॉडी बिल्डिंग में डाइट का अहम रोल है। डाइट में ही हर महीने हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं।

वहीं सम्मान समारोह में पार्षद भूपेंद्र कठैत, विधायक जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, अनिल डबराल, पंकज जोशी, राजीव गुरुंग, सिकंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें