स्टेट जूनियर वुमेन क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में आईएस देव समाज स्कूल 21 की टीम ने जीएमएचएस 41 की टीम को 81 रनों से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाए। पूनम ने 34 रन, मुस्कान ने 28 रन, शिवांगी ने 12 रन बनाए।
गेंदबाजी में कमलप्रीत ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट, हरप्रीत ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। उधर, रनों का पीछा करने उतरी जीएमएचएस 41 की टीम की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 15.2 ओवर में 45 रनों पर ढेर हो गई। अनमोल ने सबसे अधिक 14 रन बनाए।
गेंदबाजी में आईएस देव समाज की टीम से पूनम ने 3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट, पुष्पा ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, प्रियंका ने 3 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट चटकाया।