फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमल ने सुधरे एक्शन से की गेंदबाजी

Thu, 16 Oct 2014 09:30 PM IST
अमर उजाला/कराची
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के निलंबित ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने बुधवार को पहली बार देश के पूर्व दिग्गज स्पिनर सक्लैन मुश्ताक की निगरानी में सुधरे हुए एक्शन से गेंदबाजी की।
विज्ञापन


अजमल ने अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को इस दौरान कई ओवर गेंदबाजी की। हफीज को यूएई में अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लग गई थी जिसके बाद स्वदेश लौटकर उन्होंने पहली बार नेट पर बल्लेबाजी की।

अपनी प्रगति से खुश अजमल ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि वर्ल्ड कप से पहले मुझे गेंदबाजी के लिए हरी झंडी मिल जाएगी और मैं वर्ल्ड टीम में स्थान बना पाऊंगा।’
विज्ञापन


ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगले कुछ दिनों में अजमल के सुधरे हुए गेंदबाजी एक्शन का आईसीसी के किसी मान्यता प्राप्त केंद्र में आधिकारिक बायोमैकेनिक जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें