फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में क्यों नहीं दिखती क्रिस गेल की IPL वाली पारी

Thu, 03 Apr 2014 12:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक समय अनुबंध विवाद के चलते लगभग नए सिरे से बनी वेस्टइंडीज की टीम से अस्तित्व में आए डेरेन सैमी अब सितारों से सजी मौजूदा टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इतने अहम कि अन्य टीमों के लिए क्रिस गेल से भी बड़ा खतरा बनते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि जब टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में विंडीज टीम गुरुवार को मैदान पर उतरेगी तो प्रतिद्वंद्वी टीम श्रीलंका के लिए सैमी ही सबसे बड़ा खतरा होंगे।

शुरुआती लड़खड़ाहट भरे प्रदर्शन के बाद गत चैंपियन विंडीज अब पूरी तरह लय में लौटती दिख रही है। टीम ने अपने आखिरी और बेहद अहम ग्रुप मैच में पाक को 84 रन से धोकर रख दिया था।
विज्ञापन

टी-20 खेलने में विशेषज्ञ है विंडीज टीम

अंतिम मैच में पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ सेमीफाइनल में उतरने वाली विंडीज टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान पर उतरेगी।

वहीं, श्रीलंका के लिए यह मैच न केवल फाइनल का दरवाजा खोलेगा, बल्कि उसके पास यहां जीत दर्ज कर पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने का भी सुनहरा मौका होगा।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में श्रीलंका के पास भले ही एक संतुलित टीम है, लेकिन उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर किसी टीम को यह प्रारूप सबसे अधिक पसंद आता है तो वह टीम वेस्टइंडीज की है।

मुकाबले में होगी नारायण बनाम हेराथ की जंग

कैरेबियाई टीम पर नजर डालें तो बल्लेबाजी में कप्तान डेरेन सैमी, ड्वेन ब्रॉवो, लेंडल सिमंस, मार्लोन सैमुअल्स, गेंदबाजों में सुनील नारायण, संतोकी, सैमुअल बद्री टीम की मजबूत कड़ी हैं।

जबकि टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का प्रदर्शन हमेशा ही अनिश्चित रहता है। मगर सभी जानते हैं कि अपना दिन होने पर वह क्या करने की क्षमता रखते हैं।

श्रीलंका का गेंदबाजी क्रम उसकी मजबूती है जिसमें रंगना हेराथ के अलावा सचित्रा सेनानायके, लसिथ मलिंगा, नुवान कुलसेखरा शामिल हैं। इसके अलावा तिषारा परेरा, दिलशान, महेला जयवर्धने और संगकारा बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं चलता है गेल का बल्‍ला!

टी-20 में अगर किसी का बल्‍ला बोलता है तो वह क्रिस गेल का। लेकिन गेल की बल्‍लेबाजी में उतार-चढ़ाव दिखता है। जब वह आईपीएल में खेलते हैं तो एक के बाद एक करके आतिशी पारी खेलकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं।

लेकिन जब बात राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने की आती है तो उनका बल्‍ला अचानक रूठ जाता है। टी-20 वर्ल्ड कप में विंडीज टीम ने चार मैच खेले हैं और जिसमें गेल ने 34 (भारत), 48 (बांग्लादेश), 53 (ऑस्ट्रेलिया) और 5 (पाकिस्तान) रन ही बना सके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही वह लय में दिखे थे और 35 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली थी।

ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप में ही अपनी ख्याति के अनुरूप बल्‍लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं वह दूसरी बार अप्रैल, 2012 में कैरेबियाई टीम से जुड़े थे तब से राष्ट्रीय टीम के लिए खेले मुकाबलों में अब तक एक भी ऐसी पारी नहीं खेली है जिसे याद किया जाए।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में क्या कमाल दिखा पाएंगे गेल

आईपीएल में शानदार खेल के दम पर ही क्रिस गेल विंडीज टीम में वापसी करने में कामयाब रहे। लेकिन उनकी टीम में वापसी की राह बेहद मुश्किलों भरी रही। कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड से विवाद के चलते वह टीम से काफी समय दूर रहे।

कैरेबियाई देशों के समूह के प्रधानमंत्रियों के हस्तक्षेप के बाद गेल टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। लेकिन प्रशंसकों को जैसी उम्मीद थी वैसा वह नहीं कर सके। आईपीएल में चार शतक लगा चुके हैं जबकि अन्य पेशेवर टी-20 लीग में वह छह‌ और शतक लगाए हैं। लेकिन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एकमात्र शतक 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था।

ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि टी-20 वर्ल्ड कप के शेष मैचों से उनके बल्‍ले से कितना रन निकलता है क्योंकि इसके बाद गेल को आईपीएल में भी जलवा दिखाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें