फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनिवासन गए तो धोनी और रैना का क्या होगा!

Wed, 26 Mar 2014 04:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने बीते एक साल से चले आ रहे बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के विवादित कार्यकाल का आखिरकार भविष्य लिख दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट के इस आदेश के बाद अब श्रीनिवासन को बोर्ड के अध्यक्ष पद पर हर हाल में फैसला लेना होगा वहीं कुछ माह बाद आईसीसी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर उनका बैठना भी दांव पर लग गया है।

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद यह पहली बार है जब श्रीनिवासन के खिलाफ पांच में से तीन उपाध्यक्ष खुलकर आ गए हैं। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर शिवलाल यादव के साथ रवि सावंत और चित्रक मित्रा ने श्रीनिवासन से तत्काल अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा है। ऐसे में अगर वह अपना पद छोड़ देते हैं, तो उनके कई चहेते क्रिकेटरों पर भी शामत आ सकती है।
विज्ञापन

श्रीनिवासन के बाद धोनी-रैना का क्या होगा!

श्रीनिवासन का जाना तय हो गया है। जाने का फैसला लेने के लिए उनके पास 27 मार्च से पहले तक‌ का समय है क्योंकि इस दिन सुप्रीम कोर्ट उन्हें हटाने का आदेश पारित कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर वह पद नहीं छोड़ते, तो आदेश पारित कर उन्हें हटाना पड़ेगा। उनके जाने के बाद उनका क्या होगा जो उनके चहेते रहे हैं।

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सुरेश रैना, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा आईपीएल में चेन्‍नई सुपर क‌िंग्स के लिए खेलते हैं और इस टीम के मालिक श्रीनिवासन ही हैं।

चेन्‍नई सुपर किंग्स पर भी गहराया संकट

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के भविष्य पर भी संकट के बादल मंडराने लगा है। श्रीनिवासन की अनुपस्थिति में हैदराबाद के शिवलाल यादव ने ही बोर्ड की दो बैठकों की अध्यक्षता की है।

माना भी यही जा रहा है कि वह अगर इस्तीफा देते हैं तो फिर यादव इस गद्दी पर बैठ सकते हैं। लेकिन श्रीनिवासन कैंप से अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि वह क्या फैसला लेने जा रहे हैं?

यह जरूर संकेत मिले हैं कि बोर्ड के पदाधिकारी जल्द ही बैठक करने जा रहे हैं। इसमें आईपीएल के नियम, कानून के तहत चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर चर्चा होगी। ऐसे में इन दोनों ही टीमों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो सकता है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी नियमों की धारा 11.3 के तहत यदि किसी भी टीम का मालिक फिक्सिंग के आरोपों में दोषी पाया जाता है तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा। लेकिन न ही श्रीनिवासन को निलंबित किया गया और न ही उनकी टीम की फ्रेंचाइजी छीनी गई।

फिर महेंद्र सिंह धोनी को कौन बचाएगा!

भारतीय क्रिकेट के बॉस श्रीनिवासन के बेहद करीबी होने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी को उनका वरदहस्‍त प्राप्त है। विदेशी धरती पर टीम इंडिया की लगातार हार के बावजूद वह कप्तान बने हुए हैं।

यहां तक की आईपीएल की मैच फिक्सिंग में धोनी के भी शामिल होने की बात सामने आई है लेकिन उन पर अब कोई एक्‍शन नहीं लिया गया है।

टीम के खराब फॉर्म, मैच फिक्सिंग और टीम प्रबंधन के मामले में झूठ बोलने के आरोप लगने के बावजूद वह लगातार बने हुए हैं।

सुरेश रैना का करियर भी दांव पर!

लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म रहे सुरेश रैना अभी टी-20 वर्ल्ड कप से फॉर्म में लौटे हैं और अगर श्रीनिवासन की कुर्सी जाती ह‌ै तो महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना पर भी संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

धोनी के साथ रैना की पक्की दोस्ती अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकती है। न्यायाधीश मुकुल मुद्गल समिति की रिपोर्ट में धोनी के अलावा सुरेश रैना पर भी फिक्सिंग शामिल होने की बात कही गई है।

अगर उन पर कोई गाज गिरता है तो उनके करियर पर संकट आ सकता है।
विज्ञापन

अश्विन और जडेजा भी मुश्किल में

फिरकी गेंदबाज आर अश्विन अगर आज टीम इंडिया में बने हुए हैं तो इसके पीछे कप्तान धोनी के साथ दोस्ती और उनकी दरियादिली अहम कारण है।

श्रीनिवासन के जाने की सूरत में अश्विन भी नप सकते हैं और नए खिलाड़ियों को मौका मिल जाए। हालांकि जडेजा ने मिले मौकों को पूरी तरह से भूना लिया और शानदार प्रदर्शन कर दुनिया के शीर्ष आलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं।

जडेजा ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो धोनी के साथ दोस्ती की वजह से फिर से टीम में आए थे लेकिन उन्होंने अपनी जगह बना ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें