फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम ओवर में लगे 2 छक्कों ने बिगाड़ा कंगारुओं का काम

Fri, 28 Mar 2014 08:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज की टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के हाथों हार से शुरुआत हुई थी, तब लगा था कि यह कैरेबियाई टीम इस बार उतना दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन


लेकिन आज उसने जिस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से दूसरी जीत दर्ज कराई है उससे लगता है कि उसकी चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है और आगे भी कड़ी चुनौती पेश करेगी।

मेजबान बांग्लादेश को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही विंडीज ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को कायम रखा है जबकि कंगारुओं के इस बार भी खाली हाथ लौटने के आसार बढ़ गए हैं। विंडीज ने जीत पर जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जीत से वर्ल्ड चैंपियन टीम की आस कायम

ओपनर क्रिस गेल (53) के शानदार अर्द्धशतक के बाद कप्तान डेरेन सैमी (नाबाद 34) के निर्णायक छक्कों से गत चैंपियन वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड में दो गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 178 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया।

वेस्टइंडीज की यह टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है जबकि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी हार है। इस हार से ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।

गेल के बाद सैमी की पारी ने किया कमाल

विस्फोटक क्रिस गेल आज अपने परिचित फॉर्म में दिख रहे थे और उन्होंने 35 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इससे पहले भी दो पारियों में क्रमशः 34 और 48 रन बनाए थे लेकिन उनकी पारी धमाकेदार नहीं रही थी।

जबकि कप्तान सैमी ने मात्र 13 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के ठोककर अपनी टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचाया।

वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। सैमी ने जेम्स फॉक्नेर की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का मारकर वेस्टइंडीज की जीत पर मुहर लगा दी।

फिर नहीं चला शेन वॉटसन का बल्‍ला

क्रिस गेल और डेरेन सैमी के अलावा डेवोन स्मिथ ने 17, लिंडल सिमंस ने 26 और ड्वेन ब्रावो ने नाबाद 27 रन का योगदान किया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 22 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 45 जबकि ब्रैड हॉज ने 26 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 35 रन की पारी खेल टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

हालांकि कंगारू टीम के सबसे खास बल्‍लेबाज शेन वॉटसन का बल्‍ला इस मैच में भी नहीं चला और महज दो रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन

इंग्लैंड की बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत

कप्तान एवं ओपनर चार्लोट एडवर्ड्स की 80 रन की बेहतरीन पारी से इंग्लैंड ने मेजबान बांग्लादेश को 79 रन से रौंदकर महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में अपनी दूसरी जीत हासिल कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा।

इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 137 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम नौ विकेट पर 58 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि बांग्लादेश की दो मैचों में दूसरी हार है।

इंग्लैंड की पारी में एडवर्ड्स के अलावा नताली शाइवर ने 20 और हीथर नाइट ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें