अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले प्रदेश के क्याकिंग, कनो, कनो सलालम और कनो पोलों के करीब 40 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
खेल विभाग और उत्तरांचल क्याकिंग, कनोइंग और राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। वर्ष 2014 के पदक विजेताओं को पुरस्कार धनराशि का चेक सौंपा गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वाटर स्पोर्ट्स में महिला टीम तैयार करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने की घोषणा की। साथ ही ओल्ड सोनाली नहर को चौड़ा कर उसे क्याक और कनो का अंतरराष्ट्रीय मैदान और रुद्रप्रयाग के चंद्रापुरी में मंदाकिनी नदी पर क्याकिंग सलालम का कोर्स शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद देने की बात भी कही। कार्यक्रम में समारोह में खेल सचिव शैलेश बगोली, अर्जुन अवॉर्डी सुरेंद्र सिंह कनवासी, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा, उत्तरांचल क्याकिंग, कनोइंग व राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केदार सिंह फोनिया, कोषाध्यक्ष मनोज रावत, बीईजी के खेल अधिकारी और एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ले. कर्नल संदीप शर्मा, कैप्टन मनिकृष्णन, विधायक गणेश गोदियाल, सुंदर लाल मंद्रवाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।