फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल में डीएवी ने लगाया दम, बना चैंपियन

Sun, 26 Oct 2014 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के बालभारती स्कूल की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल के नाम रही। बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी सच्चिदानंद भारती ने विजयी टीम को ट्रॉफी दी।
विज्ञापन


25-23 से हासिल की जीत
शनिवार को मोटाढाक स्थित बालभारती स्कूल प्रांगण में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीएवी पब्लिक स्कूल और बालभारती स्कूल के बीच खेला गया।

जिसमें दोनों टीमों में कांटे की टक्कर हुई। दोनों टीमों ने प्वाइंट के लिए खूब जोर लगाया। लेकिन डीएवी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-20 और 25-23 से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।

इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मुकाबले में डीएवी ने महर्षि विद्या मंदिर को 25-15, 25-15 से और बालभारती ने आदर्श विद्या निकेतन को 25-20, 25-11 से हराया।

प्रतियोगिता में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सक्षम शास्त्री, बेस्ट सेंटर विवेक रावत और बेस्ट स्मेशर की उपाधि से शुभम जोशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बलदेव सिंह नेगी, बालभारती के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, अतुल चौहान, विजय जोशी, मुकेश भंडारी, नीरज ध्यानी, सतीश मौर्य, आरएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें