फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल रहे कोहली का ICC रैंकिंग में दबदबा

Tue, 06 May 2014 01:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया ने अपना आखिरी वनडे मैच पांच मार्च, 2014 को एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था और उसे अगला वनडे मैच जून से पहले खेलना भी नहीं है लेकिन वह टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन


लंबे समय से वनडे मैच नहीं खेलने के बावजूद टीम के रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने रहने के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी भी रैंकिंग में अपने स्थान बचाए रखने में सफल रहे हैं।

भारतीय टीम की नई 'रन मशीन' बनकर उभरे विराट कोहली ने रैंकिंग मामले में एक दिलचस्प वाकया भी जुड़ गया है।

वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं कोहली

भले ही भारत को जून महीने से पहले अगला वनडे नहीं खेलना हो लेकिन विराट कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की सूची में नंबर वन पर कायम हैं जबकि उनके हमवतन रवींद्र जडेजा गेंदबाजों और आलराउंडरों की फेहरिस्त में टॉप-5 में शुमार हैं।

टीम इंडिया 112 अंकों से टीम सूची में दूसरे पायदान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 115 अंकों से अब भी नंबर वन पर टीम है।

विराट कोहली 881 अंकों से शीर्ष बल्लेबाज जबकि दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स 872 अंकों से दूसरे पायदान पर हैं। कोहली टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष 10 स्‍थान में शामिल हैं और वह 10वें पायदान पर हैं।

शीर्ष 10 में कोहली के अलावा दो और भारतीय

वनडे में शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की सूची में कोहली के अलावा दो और भारतीय बल्‍लेबाज शामिल हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 783 अंकों से छठे जबकि शिखर धवन 723 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं।

जबकि 10 गेंदबाजों की सूची में रवींद्र जडेजा ही एकमात्र भारतीय गेंदबाज के रूप में शामिल हैं। वह 676 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर हैं जबकि फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन 14वें पायदान पर हैं।

आलराउंडरों की सूची में जडेजा चौथे पायदान पर हैं। जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज पहले पायदान पर बने हुए हैं। दूसरे स्‍थान पर श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज का नाम है।
विज्ञापन

तीनों प्रारूपों में है कोहली शीर्ष 10 में

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में तेजी से रन बना रहे हैं जिसका फायदा उनकी रैंकिंग में भी दिख रहा है।

वह टेस्ट के अलावा वनडे और टी-20 क्रिकेट में भी शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की सूची में जगह बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्‍लेबाज हैं।

वनडे क्रिकेट में कोहली जहां पहले पायदान पर बरकरार हैं। वहीं वह टेस्ट रैंक‌िंग में 10वें स्‍थान पर हैं, जबकि ट्वंटी-20 में ऑस्ट्रेलिया के ऐरोन फिंच (892 अंक) के बाद वह (889 अंक) दूसरे पायदान पर बने हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें