फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस में उत्तराखंड को एक स्वर्ण, एक रजत

Thu, 25 Dec 2014 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में उत्तराखंड को एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल हुए। उत्तराखंड के द्रोण वालिया और मृत्युंजय बडोला की जोड़ी ने युगल वर्ग का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन


शांति टेनिस एकेडमी में बृहस्पतिवार को युगल वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। उत्तराखंड के द्रोण वालिया व मृत्युंजय बडोला की जोड़ी ने उत्तराखंड के ही ध्रुव पाल व उत्कर्ष भारद्वाज को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-2, 2-6, 10-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

वहीं बालक एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड के ध्रुव पाल ने मृत्युंजय बडोला को 6-4, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में उत्तराखंड के उत्कर्ष भारद्वाज ने पंजाब के अंकुश मिश्रा को 6-0, 6-2 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनायी।
विज्ञापन


इस दौरान महानिदेशक सतर्कता एसके भगत ने युगल वर्ग के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मोहन बंगारी, कार्यालय सचिव अरुण सक्सेना, डीएस चौहान, राजीव कुमार, डीके पाल, राजीव नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें