12वीं नेशनल यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शनिवार को उत्तराखंड की 15 सदस्यी टीम घोषित कर दी गई।
उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि 16 से 18 अप्रैल तक बेंबोलिम स्टेडियम गोवा में प्रतियोगिता आयोजित होनी है। जिसमें उत्तराखंड के 13 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
ये हैं खिलाड़ी
पुरुष वर्ग
नितिन हुरिया-1 00 मीटर, मकसिंदर सिंह -400 मीटर, मोहन सैनी-3000 मीटर, एजाज अहमद- लंबी कूद- ऊधमसिंह नगर
पवन कुमार- 800 मीटर, पिंचू कुमार- 2000 मीटर स्टीपल चेज, रजत- ऊंची कूद, हिमालय सिंह- भाला फेंक- स्पोर्ट्स कॉलेज
राकेश मंडल- 800 मीटर, 1500 मीटर, भानु प्रताप आर्य- 1500 मीटर, 3000 मीटर, तारा भट्ट- 3000 मीटर- एथलेटिक्स हॉस्टल पिथौरागढ़
सोहन सिंह- 2000 मीटर स्टीपल चेज, धन बहादुर- भाला फेंक- बीईजी रुड़की
महिला वर्ग
ज्योति रावत- 400 मीटर, नेहा- 3000 मीटर दौड़ ऊधमसिंह नगर