फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के तीन फुटबॉलरों को सुब्रतो कप का तोहफा

Mon, 09 Mar 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में भले ही उत्तराखंड की टीमें अगले दौर में नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन तीन खिलाड़ी आयोजकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के तीन फुटबॉल खिलाड़ियों को सुब्रतो कप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर स्कालरशिप मिली है। तीनों दून स्पोर्ट्स कालेज के छात्र हैं। नई दिल्ली में सितंबर से अक्तूबर 2014 तक आयोजित 55वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में चार साल बाद उत्तराखंड की टीमों को खेलने का मौका मिला।

इसमें बालक वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व स्पोर्ट्स कॉलेज दून और बालिका अंडर-17 वर्ग में गायत्री विद्यापीठ हरिद्वार ने किया। स्पोर्ट्स कॉलेज ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में अपना दम दिखाया। सितंबर में अंडर-14 वर्ग के टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स कॉलेज दो मैच हारा, जबकि एक मैच जीता था।
विज्ञापन


अंडर-17 में भी उत्तराखंड की टीम एक मैच जीतने में सफल रही थी। दोनों आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा और फिटनेस का प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए सुब्रतो कप की आयोजन सोसाइटी ने अंडर-14 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के शुभम पाल, सचिन पंवार और अंडर-17 वर्ग में अनुराग रावत का चयन स्कालरशिप के लिए किया।

शुभम और सचिन आठवीं के छात्र हैं और दोनों को 10-10 हजार रुपये के चेक मिले हैं। 11वीं के छात्र अनुराग रावत को 20 हजार का चेक मिला। स्पोर्ट्स कॉलेज के कोच तरुण नेगी ने स्कालरशिप मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें