फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड कपः फाइनल में भिड़ीं ONGC और MCA

Sun, 08 Jun 2014 04:50 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओएनजीसी और एमसीए मुंबई के बीच खेला गया।
विज्ञापन


5 विकेट खोकर बनाए 280 रन
इस दौरान एमसीए ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। ओएनजी ने 323 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक एमसीए ने 36 ओवर में 5 विकेट खोकर 280 रन बनाए।

शनिवार को इनफार्म बल्लेबाज तरुवर कोहली के अर्द्धशतक और पहले विकेट लिए सम्राट और मयंक के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत ओएनजीसी ने बड़ी जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया।

एसीए ग्राउंड में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में ओएनजीसी ने अपने प्रदर्शन से चौंका रही हरियाणा पुलिस को सात विकेट से शिकस्त दी। मैच के समापन पर हरियाणा पुलिस को 30 हजार रुपए का चैक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन लगातार लगे झटकों ने टीम की बल्लेबाजी को बिखरा दिया। शिवम चौधरी(26) और अंकुश देशवाल(09) ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े।

रन जोड़कर टीम को संभाला
अंकुश के आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और 86 रन पर टीम ने अपने 5 बल्लेबाज गवां दिए। टीम के कप्तान जोगेंदर शर्मा ने 41 रन बनाए और सातवें नंबर पर उतरे अर्जुन कुमार के साथ 61 रन जोड़कर टीम को संभाला।

मगर नियमित अंतराल में विकेट गिरने से पूरी टीम 40.2 ओवर में 249 रन पर सिमट गई। अर्जुन 69 रन पर नाबाद लौटे, जबकि सोनू ने 23, कुलदीप ने 32, गौरव ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन


ओएनजीसी के सुमित नरवाल ने 3, सुहेल व नितेश राना ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में सम्राट सिंह और मयंक तेहलान ने 18.3 ओवर में 103 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी।

सम्राट 66 और मयंक 74 रन पर आउट हुए। तरुवर कोहली और नितेश ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया और 3 विकेट खोकर जीत हासिल की।

तरुवर ने 65 रन का योगदान दिया, जबकि नितेश 27, राहुल 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। हरियाणा पुलिस के सोनू राठी ने 2 विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें