उत्तराखंड के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कोलकाता में हुई सब जूनियर मीर इकबाल कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के लिए राज्य की टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम के चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में एक नैनीताल, एक बागेश्वर और दो खिलाड़ी देहरादून के हैं।
कोलकाता से लौटे टीम के मैनेजर और वरिष्ठ कोच मो. इदरीश बाबा ने बताया कि सब जूनियर प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रवेश के लिए उत्तराखंड की टीम को दिल्ली की टीम को हराना था, लेकिन टीम 1-0 गोलों से हार गई।
प्रबंधक ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले नैनीताल के अनुराग चौधरी, देहरादून के सुमन पाल, शिवम थापा और बागेश्वर के राहुल दानू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 22 मार्च से अभ्यास शिविर लगेगा। इसके लिए चारों खिलाड़ी गोवा जा चुके हैं।