ड़की का ऋषभ पंत इंडिया टीम शामिल हो गया है। वह भारत, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की ट्राई सीरीज में खेलेगा। इंडिया टीम में चयन होने से ऋषभ के घर दीपावली जैसा माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मूलरूप से गंगोलीहाट के पाली गांव निवासी और वर्तमान में रुड़की के अशोक नगर में रह रहे ऋषभ पंत को कुछ दिन पूर्व ही अंडर 19 चैलेंजर ट्राफी में इंडिया ग्रीन के कप्तान बनाया गया था।
आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-2 में ऋषभ ने अपनी पढ़ाई की। स्कूल में पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने कई मैच खेले। क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के कारण ऋषभ पहले दिल्ली टीम में शामिल हुए थे। तब से लगातार ऋषभ क्रिकेट में अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ते जा रहे हैं।