फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-25 टूर्नामेंटः अमृतसर के बल्लेबाज का दोहरा शतक

Tue, 27 May 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-25 टूर्नामेंट में अमृतसर ने मोहाली के खिलाफ तीन अंक बटोर लिए हैं। मोहाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए थे जिसके जवाब में अमृतसर की टीम अमृतसर के बल्लेबाज शरद लूंबा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए दोहरा शतक बना डाला।
विज्ञापन


अमृतसर की टीम ने दो विकेट पर 138 के स्कोर से आगे खेलते हुए अपनी पारी 79.3 ओवर में चार विकेट पर 361 पर समाप्त की। चंडीगढ़ सेक्टर-26 के जीएमएसएसएस में खेले गए इस मैच में शरद लूंबा ने आरुष सब्बरवाल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 146 रन बनाए।

आरुष सब्बरवाल को कुनाल महाजन ने बीर कंवर की गेंद पर आउट किया। आरुष ने 122 गेंदों पर 66 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दस चौके जड़े। मोहित हांडा ने शरद लूंबा केसाथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। शरद लूंबा को गगनदीप ने आउट किया। शरद लूंबा ने 192 गेंदों पर 203 रन बनाए।
विज्ञापन


उन्होंने 15 चौके जड़े और 10 छक्के लगाए। मोहित हांडा ने 64 गेंदों पर 31 रन बनाए। उनकी इस पारी में चार बाउंड्री शामिल रहीं। बरिंदर सिंह ने दो विकेट झटके। मोहाली की टीम दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 73 रन बनाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें