फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल टूटे, टीम इंडिया क्रिकेट वर्ल्ड कप से बाहर

Sat, 22 Feb 2014 06:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड ने 49.1 ओवर में 7 विकेट पर 222 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही वर्ल्ड चैंपियन भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया है जबकि इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन


चुनौतीपुर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन बाद में पारी लड़खड़ा गई। इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 30 रन था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 148 रन पर छह विकेट झटककर मैच में टीम की वापसी करा दी।

लेकिन इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी का डटकर सामना करते हुए साहसिक बल्लेबाजी की और मैच में टीम को जीत दिला दी। विजय जोल की अगुवाई में वर्ल्ड चैंपियन भारत ने 11 रनों के अंदर इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को आउट कर स्कोर तीन विकेट पर 41 रन कर दिया था। इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज बेन डकेट (61) का विकेट चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने झटका। यादव ने 46 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

24 रन पर ही गिर गए थे चार विकेट

भारत का टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और महज आठ रन पर तीन विकेट गंवा ‌दिए। एक समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 24 रन हो गया था।

चार दिग्गज बल्‍लेबाजों का विकेट गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया सौ रन से पहले ही आउट हो जाएगी, ऐसे में पिछले मैच से फॉर्म में लौट चुके कप्तान विजय जोल ने दीपक हुड्डा के साथ पांचवें विकेट के लिए 87 रनों की ठोस साझेदारी कर स्कोर सौ के पार पहुंचा दिया।

साहसिक बल्‍लेबाजी करने वाले कप्‍तान जोल एक बार फिर अर्धशतक लगाने में नाकाम रहे और वह 85 गेंदों में 48 रन (3 चौका) बनाकर आउट हो गए। अंकित बैंस (3), अखिल हरवेडकर (2), संजू सैमसन (0) और रिक्की बुई (7) सस्‍ते में आउट हो गए थे। मैथ्यू फिशर ने तीन विकेट झटके।

दीपक और सरफराज खान ने ठोका अर्धशतक

शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद दीपक हुड्डा ने विजय जोल के साथ बड़ी साझेदारी की। दीपक ने अर्धशतक लगाया। जोल के आउट होने के बाद एक और आलराउंडर सरफराज खान ने भारतीय टीम को संवारा।

सरफराज ने टूर्नामेंट में एक और बड़ी पारी खेली तथा 46 गेंदों में चार चौके की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। दीपक 68 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद कुलदीप यादव भी 16 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए।

भारत का स्कोर एक समय 32 ओवर में 111 रन था अंतिम 18 ओवरों में बल्‍लेबाजों ने 110 रन बनाए थे।

ग्रुप स्तर पर शीर्ष पर रहा भारत

भारत ने ग्रुप स्तर पर अपने तीनों मैच जीते थे जबकि इंग्लिश टीम ने दो मैच जीते जबकि उसे एक में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ग्रुप स्तर पर भारत के अलावा सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने ही सभी मैच जीते हैं।

विजय जोल की अगुवाई में भारत की युवा टीम ने सबसे पहले पाकिस्तान को 40 रन से हराया था। इसके बाद कुलदीप यादव की हैट्रिक के दम पर भारत ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में अपने तीसरे और अंतिम लीग मैच में भारत ने पापुआ न्यू गिनी को 245 रन से रौंदा था। इस मैच में भारत ने 301 रन का स्कोर खड़ा किया था।

जबकि इंग्लैंड ने संयुक्त अरब अमीरात को 213 रन से हराया, लेकिन वह श्रीलंका से एक विकेट से हरा गया था। तीसरे मैच में न्यूजीलैंड पर 115 रनों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में

अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान का शानदार सफर जारी है। कप्तान समी असलम (95), इमाम उल हक (82) और कामरान गुलाम (52) की बेहतरीन पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका को 121 रन से पीटकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 279 रन का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज 42.3 ओवर में 158 रन पर आउट हो गई।

श्रीलंका की तरफ से सदीरा समरा विक्रमा (51) और प्रियमल परेरा (68) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका। पाकिस्तान के कप्तान असलम 'मैन ऑफ द मैच' बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें