फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन की जीत से फुटबाल कप का शानदार आगाज

Sat, 19 Jul 2014 07:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग के दनदनाते हुए दो गोलों की बदौलत द्वितीय ऑल इंडिया अंडर 19 इंटर स्कूल डमी फुटबाल चैलेंज कप में शनिवार को एशियन स्कूल और मार्शल स्कूल ने जीत के साथ शानदार आगाज किया।
विज्ञापन


वहीं सुबह दून इंटरनेशनल स्कूल को दून डिफेंस एकेडमी के समय पर नहीं पहुंचने पर वॉक ओवर दे दिया गया।

मार्शल स्कूल स्पोर्ट्स फील्ड जोगीवाला में शनिवार को एशियन स्कूल का सामना केवि बीरपुर से हुआ। मैच के पहले मिनट से ही दोनों टीमों में बढ़त बनाने के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई।
Trending Videos

अनुराग भट्ट ने दागे दो गोल

मैच के पंद्रहवें मिनट में अनुराग भट्ट ने गोलकीपर को छकाते हुए पहला गोल कर एशियन स्कूल को 1-० की बढ़त दिलाई।

केवि बीरपुर ने पलटवार करते हुए शानदार मूव बनाए। केवि के प्रभात ने 21वें मिनट में मिले मौके को गोल में बदलकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं।

दूसरे हाफ के शुरुआती समय में ही एशियन स्कूल ने मूव बनाना शुरू कर दिया। मैच के 47वें मिनट में एक बार फिर अनुराग भट्ट ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। एशियन स्कूल के खिलाडिय़ों ने अंत तक इस बढ़त को कायम रखा और जीत हासिल की।
विज्ञापन

मार्शल स्कूल ने समरवैली को हराया

दूसर मैच में मार्शल स्कूल का सामना समरवैली स्कूल से हुआ। मैच के तीसरे मिनट में मार्शल स्कूल के आयुष ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

समरवैली स्कूल पहले हाफ में गोल करने में असफल रही। दूसरे हाफ में समरवैली स्कूल को कई मौके मिले पर समरवैली इन्हें गोल में नहीं बदल सकी। अंतत: बढ़त कायम रखते हुए मार्शल स्कूल ने 1-0 से जीत अपने नाम की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें