स्वप्निल के शानदार शतक की बदौलत सॉपिंस की टीम ने शिशु निकेतन स्कूल की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
एडमंड राईस अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहले खेलते हुए सॉपिंस स्कूल-32 की टीम ने बल्लेबाज स्वप्निल के शतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए।
स्वप्निल ने 18 चौकों की मदद से 53 गेंदों पर 106 रन बनाए। गेंदबाजी में विक्रांत ने 25 रन देकर चार विकेट और सिमरत ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए।
जवाब में शिशु निकेतन की पूरी टीम 15 ओवर में 65 रन के के स्कोर पर सिमट गई।
दिन में खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में माउंट कार्मल की टीम ने सेंट जोंस स्कूल की टीम को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले खेलते हुए सेंट जोंस स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन बनाए। प्रांज्य ने 34 रन का योगदान दिया।
जवाब में माउंट कार्मल की टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज रमनदीप ने सबसे अधिक 71 रनों की नाबाद पारी खेली।
गेंदबाजी में सेंट जोंस स्कूल की ओर से अर्जुन ने 25 रन देकर दो विकेट लिए।