फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 क्रिकेटः सेंट सोल्जर ने खालसा को हराया

Wed, 25 Dec 2013 01:10 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविकांत के नाबाद 56 रन और गुरदीप की 20/4 की गेंदबाजी की बदौलत मंगलवार को सेंट सोल्जर स्कूल पंचकूला ने खालसा स्कूल-26 को 82 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


एसएस बावा मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में सेंट सोल्जर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए।

इनमें रवि के आठ चौके और एक छक्के की मद्द से नाबाद 56, गुरदीप ने 36 रन बनाए। खालसा की टीम गुरदीप की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रन पर सिमट गई।

दूसरे मैच में डीएवी स्कूल में बैप्टीस्ट स्कूल को नौ विकेट से मात दी। बैप्टीस्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुक्सान पर 75 रन बनाए।

जवाब में डीएवी ने सागर के नाबाद 29 और मंदीप के नाबाद 20 रनों के सहयोग से यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें