सेक्टर-11 स्थित हरियाणा बिलियर्र्ड्स और रिमी क्यू क्लब में 28वीं हरियाणा स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैंपियनशिप का आगाज हुआ।
सब जूनियर और सीनियर कैटेगरी में राज्य भर से लगभग 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप हरियाणा बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है।
क्लब के ज्वाइंट सेक्रेट्री गौरव भारती ने बताया कि स्टेट राउंड में क्वालिफाई होने वाले खिलाड़ियों को जनवरी 2014 में लखनऊ में होने वाले नेशनल सीनियर स्नूकर चैंपियनशिप के लिए चुना जाएगा।
पहले दिन मंगलवार को सब जूनियर बिलियडर्स में आर्यन ने निपुन को 2-0, अजिंक्या ने दिग्विजय को 2-1, अजिंक्या ने सारांश चौधरी को 2-1 से हराया।
वहीं, सब जूनियर स्नूकर में दिग्विजय ने हिमांशु को 2-1, मेहल ने लक्ष्य को 2-1, सारांश चौधरी ने विश्वास को 2-0, अभिनव ने साहिल को 2-0, तेजस्वी ने रजत शर्मा को 2-1, दिग्विजय ने अजिंक्या को 2-0, नवदीप ने अनिकेत को 2-0, शिवम ने नमन को 2-0, आर्यन ने शरद को 2-0, ध्रुव अरोड़ा ने तेजस्वी को 2-0, नवदीप ने शिवम को 2-0 से हराया। सीनियर स्नूकर में करण गोस्वामी ने नीरज को 3-2, समीर भल्ला ने अनिल शर्मा को 3-0 से हराया।