फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 में हरिद्वार और हल्द्वानी जीते

Sat, 29 Nov 2014 10:43 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट हरिद्वार और हल्द्वानी ने अपने मैच जीते। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को, जबकि हल्द्वानी ने चमोली को मात दी।
विज्ञापन


हरिद्वार और पिथौरागढ़ के मुकाबले में हरिद्वार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कुणाल के 48, शिवांश के 43 रन की बदौलत टीम ने 137 रन बनाए। जवाब में पिथौरागढ़ की टीम 104 रन पर ही सिमट गई। उसकी तरफ से रोहित ने सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली।

हल्द्वानी और चमोली के मुकाबले में हल्द्वानी ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। चमोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए। उसकी तरफ से लक्ष्य ने सर्वाधिक 28 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


जवाब में 4 विकेट खोकर ही हल्द्वानी ने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। छह विकेट से यह मैच अपने नाम किया। मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के वित्त सचिव हरि भंडारी, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें