फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-11 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 15 से

Thu, 12 Dec 2013 12:27 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-छह स्थित हंसराज क्रिकेट अकादमी 15 दिसंबर से फर्स्ट इलेवन स्टार क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ के साथ अंडर-11 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करेगी। टूर्नामेंट में सभी मुकाबले नॉक आउट आधार पर होंगे।
विज्ञापन


सभी मैच हंसराज पब्लिक स्कूल में होंगे। प्रधानाचार्य जया भारद्वाज ने बताया कि अंडर-11 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में चार टीमें हिस्सा लेंगी।

इसमें ब्लू बेल क्रिकेट अकादमी नारायणगढ़, इलेवन स्टार क्रिकेट अकादमी मॉडर्न कॉप्लेक्स चंडीगढ़, भवन विद्यालय क्रिकेट अकादमी पंचकूला और हंसराज क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रिंसिपल ने बताया कि रविवार और राजपत्रित अवकाश वाले दिन ही यह मैच होंगे। प्रत्येक टीम तीन लीग मैच खेल सकेंगी। सभी मैच 25 ओवर के होंगे।

अमरजीत कुमार के मुताबिक मैन ऑफ द मैच, विजेता और उपविजेता को व्यक्तिगत पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड खिलाड़ी, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेट कीपर के साथ-साथ आकर्षक दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें