अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईटीएफ मेंस फ्यूचर टूर्नामेंट का आयोजन लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) में किया जा रहा है।
10 यूएसए डालर की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के टॉप सीड के खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
सीएलटीए के प्रधान जय सिंह गिल ने बताया कि 22 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 10 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इनमें भारत सहित फ्रांस, नीदरलैंड, जापान, चाइनीज ताइपे, स्वीडन, कनाडा, क्रोशिया, उज्जबेकिस्तान, फिलिपिंस के खिलाड़ी शामिल हैं।
मैन ड्रा के लिए 32 खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। इनमें से 20 को बेहतर आईटीएफ रैंकिंग के कारण सीधे एंट्री मिली है। वहीं चार खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।
टूर्नामेंट में 22 और 23 फरवरी को क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए में होंगे।
सिंथेटिक कोर्ट पर मुकाबले: टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक के सभी मुकाबले सीएलटीए के सिंथेटिक कोर्ट पर खेले जाएंगे।
नए कोर्ट पर फाइनल: 2012 में सीएलटीए में खेले गए डेविस कप के बाद नए कोर्ट पर इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
सीएलटीए को मिली मेजबानी: इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) की ओर से 1989 से हर साल सीएलटीए को मेंस फ्यूचर टूर्नामेंट मेजबानी देता आ रहा है।
अभ्सास किया: वीरवार को क्रोशिया के बेबिक और दिवकोविक ने सीएलटीए में अभ्यास किया।