फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरनाक हैं मैक्सवेल तो शोएब तुरुप का पत्ता'

Wed, 17 Sep 2014 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल काफी खतरनाक खिलाड़ी हैं। उनके अलावा उनकी टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं। इस टीम को घरेलू दर्शकों का भी काफी समर्थन मिलेगा। इस सब के बावजूद वह किंग्स की चुनौती के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


यह कहना है हॉबर्ट हरिकेन्स के कप्तान टिम पेन का। चैंपियंस लीग टी-20 में किंग्स इलेवन पंजाब को अपना पहला मुकाबला हॉबर्ट हरिकेन्स के साथ खेलना है। यह मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 18 सितंबर को खेला जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान टिम ने बताया कि हमारी टीम में आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं। उनके पास अनुभवी खिलाड़ियों की कमी नहीं है। भारतीय दर्शकों केसामने खेलने के लिए वह अभी से काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


शोएब का अनुभव काम आएगा
टीम केकोच डेमिन राइट ने बताया कि पाकिस्तान केआलराउंडर शोएब मलिक के जुड़ने से टीम मजबूत हुई है। उन्हाेंने कहा कि शोएब एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनके पास यहां की पिचों पर खेलने का काफी अनुभव है, जो टीम के काम आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें