थ्री बीआरडी में एयरफोर्स हाकी चैंपियनशिप 2013-14 में वीरवार को आयोजित मैच काफी दिलचस्प रहे। पहला मैच पूल ए की टीम ईस्टर्न एयर कमांड और एयर हेडक्वार्टर के बीच खेला गया।
विज्ञापन
यह मैच ईस्टर्न एयर कमांड ने 4-0 के मुकाबले जीता। दूसरा मैच वेस्टर्न एयर कमांड और मेंटेनेंस कमांड के बीच खेला गया। इस मैच में वेस्टर्न एयर कमांड ने 5-1 से मैच जीता।
चैंपियनशिप में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। इनमें से छह मैच खेले जा चुके हैं।