फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसिगा स्कूल में हुआ द प्रेसिडेंट कप का आगाज

Tue, 20 Jan 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कसिगा स्कूल में द प्रेसिडेंट कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। सोमवार को उद्घाटन मुकाबला हेल्थ इलेवन और सनराइज इलेवन के बीच हुआ। हेल्थ ने सनराइज को चार विकेट से परास्त कर जीत के साथ आगाज किया।
विज्ञापन


सुमित यादव ने चटकाए तीन विकेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज इलेवन ने 18 ओवर में हेल्थ इलेवन को जीत के लिए 109 रन का लक्ष्य दिया। सनराइज की ओर से दीगर नेगी ने सर्वाधिक 37 रन टीम के लिए जुटाए। हेल्थ के गेंदबाज सुमित यादव ने तीन विकेट चटकाए।

जवाब में हेल्थ इलवेन ने 17.3 ओवर में 110 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी ओर से आशु ने  सर्वाधिक 42 रन का योगदान दिया। सनराइज इलेवन के गेंदबाज राहुल शर्मा और अंकित ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला हिमालयन  क्रिकेट एकेडमी व एचबीके के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचसीए ने 181 रन का स्कोर एचबीके के सामने रखा। एचसीए की ओर से रवि बिष्ट ने चार, विजय सिंह ने तीन विकेट हासिल किए।

लक्ष्य के जवाब में एचबीके की पूरी टीम 75 रन पर आउट हो गई। एचसीए ने 106 रन से बड़ी जीत दर्ज की। उसके लिए प्रियांश ने 62, आशीष ने 60 रन बनाए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि कसिगा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन रमेश बत्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें