फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तराखंड में तैयार होंगे लॉन टेनिस के धुरंधर

Thu, 26 Feb 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आपका बच्चा भी लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा की तरह लॉन टेनिस स्टार बनना चाहता है तो उत्तराखंड खेल विभाग उसका सपना पूरा कर सकता है।
विज्ञापन


विभाग अप्रैल से शुरू हो रहे नए खेल सत्र में लॉन टेनिस को नए खेल के रूप में शामिल कर रहा है। इसके बाद युवाओं को महंगी फीस देकर एकेडमियों में टेनिस सीखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

परेड ग्राउंड के खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए लॉन टेनिस के चार कोर्ट तैयार हो चुके हैं। फेंसिंग से उन्हें कवर भी किया गया है। खिलाड़ियों को सिर्फ थोड़ी फीस देकर विभाग में पंजीकरण कराना पड़ेगा। दरअसल जिला खेल विभाग के सत्र में लॉन टेनिस शामिल करने की मांग लंबे समय से है।
विज्ञापन


विभाग के पास टेनिस कोर्ट न होने से यह शुरू नहीं हो सका। साल 2013-14 की जिला योजना समिति की बैठक में पहली बार एक टेनिस कोर्ट की मंजूरी मिली। इसके बाद स्पेशल प्लान असिस्टेंस (एसपीए) के तहत तीन टेनिस कोर्ट का प्रस्ताव भी मंजूरी हो गया। सितंबर 2013 में भूमि पूजन के बाद मैदान अब बनकर तैयार है।
विज्ञापन


सिर्फ मार्किंग शेष है। जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की ने बताया कि साल 2015-16 के खेल सत्र में लॉन टेनिस शामिल किया गया है। 15 अप्रैल से शुरू हो रहे सत्र से लॉन टेनिस शुरू होगा। इसमें 16 साल तक के युवाओं को प्रवेश दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें